Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dharmpal Singh Car: ट्रेन पकड़ने की जल्दी में मंत्री ने प्लेटफार्म में चढ़ा दी कार ! अखिलेश ने कहा बुलडोजर होता तो

Dharmpal Singh Car: ट्रेन पकड़ने की जल्दी में मंत्री ने प्लेटफार्म में चढ़ा दी कार ! अखिलेश ने कहा बुलडोजर होता तो
ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म में मंत्री ने चढ़ा दी कार : फोटो साभार गूगल

यूपी के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharmpal Singh) ने ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में अपनी कार को लेकर सीधे प्लेटफार्म पर चढ़ गए. घटना से चारो ओर हड़कंप मच गया. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पूरे मामले में चुटकी ली है.


हाईलाइट्स

  • मंत्री जी को ट्रेन पकड़ने की थी जल्दी प्लेटफार्म में घुसा दी कार
  • पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का कार वीडियो सोसल मीडिया में हो रहा वायरल
  • सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ली चुटकी कहा बुलडोजर नहीं था नहीं तो..

UP Minister Dharmpal Singh Car: उत्तर प्रदेश में अगर आप सत्ता में हैं तो आप कुछ भी कर सकते हैं. ऐसा ही अजीबो गरीब मामला सूबे की राजधानी लखनऊ से आया है जहां पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharmpal Singh) को ट्रेन पकड़ने की इतनी जल्दी थी कि अपनी कार को लेकर सीधे प्लेटफार्म पर चढ़ गए. प्लेटफार्म पर जैसे ही कार पहुंची वैसे ही चारो ओर अफरा तफरी का माहौल हो गया. आनन फानन में मंत्री जी को किसी तरफ ट्रेन तक पहुंचाया गया उसके बाद कार को प्लेटफार्म से बाहर किया गया.

योगी के मंत्री ने प्लेट फार्म में चढ़ा दी कार मच गई अफरा तफरी

यूपी के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharmpal Singh) बुधवार को ट्रेन पकड़ने में देर हो गई जिससे उन्होंने जल्द बाजी में अपनी कार को लेकर सीधे प्लेटफार्म पर चढ़ गए. जानकारी के अनुसार लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 से मंत्री जी को हावड़ा-अमृतसर ट्रेन पकड़नी थी.

धर्मपाल सिंह को रेलवे स्टेशन पहुंचने में देर हो गई थी जिसकी वजह से कार को दिव्यांग के बने रैंप से चढ़ाते हुए सीधे प्लेटफार्म नम्बर एक के एस्केलेटर तक ले जाया गया जहां से पशुधन मंत्री उतर कर सीधे प्लेटफार्म चार पर गए. बताया जा रहा है कि अचानक कार पहुंचने से यात्रियों में हड़कंप मच गया.

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

सुरक्षा बलो ने मंत्री जी को जल्दी से उतार कर कार प्लेटफार्म से बाहर कर दिया. इस पूरे मामले में जवाब देते हुए पशुधन मंत्री ने कहा कि ट्रेन पकड़ने में देरी हो गई थी और बारिश भी हो रही थी जिसकी वजह से ऐसा करना पड़ा.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

अखिलेश यादव ने मामले में ऐसे ली चुटकी

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

पशुधन मंत्री के प्लेटफार्म पर कार चढ़ाने का एक वीडियो वीडियो सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसकी वजह से एक बार फिर मंत्री जी विवादों में आ गए. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि, "अच्छा हुआ कि ये बुलडोजर से नहीं आए थे" बुलडोजर की बात करते हुए अखिलेश ने सत्ता पक्ष को सीधे आड़े हाथों लिया है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us