यूपी:शुरू हो गया एग्जिट पोल का सिलसिला..क्या है कह रहा है उत्तर प्रदेश का आँकड़ा..?
On
आज सातवें चरण के मतदान के बाद अब विभिन्न न्यूज़ चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
लखनऊ: विभिन्न न्यूज चैनलों और एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वे के बाद आज शाम से एग्जिट पोलो को सिलसिला शुरू हो गया।शुरुआती आकड़ो की बात करें तो अभी भी यूपी को छोड़कर सारे प्रदेशों में मोदी की भारी लहर चल रही है और भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही है।लेक़िन अभी भी हमें सारे एग्जिट पोलो की फ़ाइनल रिपोर्ट के लिए कुछ समय का इंतजार और करना पड़ेगा।

एबीपी नील्सन के साथ साथ लभगभ सभी न्यूज़ चैनलों का सर्वे यूपी में भाजपा को भारी नुकसान और गठबंधन को जबरजस्त फ़ायदा मिलता हुआ दिखा रहा है। लेक़िन आज तक न्यूज़ चैनल द्वारा किए गए एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल इसके उलट हैं। यूपी में भाजपा को 68 सीटें व गठबंधन को 10 से 16 सीटें वहीं कांग्रेस को मात्र एक से दो सीट जीतने का आंकड़ा दिखा रहा है।
Tags:
Related Posts
Latest News
02 Oct 2026 15:42:24
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
