Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lalitpur News: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की लूटपाट ! अंदर खेल रही एक साल की बच्ची समेत माँ का कर डाला बेरहमी से क़त्ल

Lalitpur News: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की लूटपाट ! अंदर खेल रही एक साल की बच्ची समेत माँ का कर डाला बेरहमी से क़त्ल
ललितपुर में मां-बेटी की हत्या से हड़कम्प: प्रतीकात्मक फोटो

UP Lalitpur Mother Doughter Murder

उत्तर प्रदेश के ललितपुर (Lalitpur) जिले से बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां देर रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों (Masked Miscreants) ने एक घर में धावा बोल दिया इस दौरान बदमाशों ने पहले तो महिला के पति को बंधक बनाया फिर दूसरे कमरे में मां और उसके साथ खेल रही एक साल की बेटी को मौत के घाट (Killed) उतार दिया बदमाशों का इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे महिला के पति को भी गंभीर रूप से घायल कर, घर से जेवर नकदी लूट कर फरार हो गए वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है.

नकाबपोश बदमाशों ने लूट के साथ मां और बेटी की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के ललितपुर सदर कोतवाली (Lalitpur Sadar Kotwali) थाना अंतर्गत रहने वाले 27 वर्षीय नीरज कुशवाहा अपनी पत्नी मनीषा और एक साल की बेटी के साथ रहते थे तभी रविवार की देर रात छह नकाबपोश बदमाश (Masked Miscreants) छत के रास्ते घर में घुस गए उनके हाथों में धारदार हथियार थे जिसके बल पर उन्होंने पहले तो परिवार को धमकाया और फिर महिला के पति को बंधक बना लिया. दूसरे कमरे में मां और बेटी खेल रहे थे जिन्हें बाहर की स्थिति का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था डकैतों ने कमरे के भीतर दाखिल होते ही मां और बेटी की बड़े ही बेरहमी से हत्या (Killed) कर दी और लूटपाट (Looted) करके फरार हो गए

छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे बदमाश

जानकारी के मुताबिक नीरज कुमार घर एक मैरिज ब्यूरो चलाते हैं. उनके घर में उनके बड़े भाई का परिवार भी रहता है, लेकिन रविवार को उनके भाई का परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था तभी देर रात हथियार बंद बदमाशों ने नीरज के साथ उनकी पत्नी मनीषा और एक साल की मासूम बच्ची निपेक्षा की बेरहमी से हत्या कर मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुँची पुलिस ने मां और बेटी के श्रव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं इस घटना में घायल नीरज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है.

पति ने घायल हालत में फोन कर दी सूचना

वहीं घायल अवस्था में पीड़ित नीरज ने अपने ही मोबाइल से आस-पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों को उनके साथ हुई इस घटना के बारे में जानकारी दी घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती करवाते हुए इस घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन भी किया गया है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us