Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:सास-बहू के झगड़े में दोनों की चली गई जान-पढ़े एक दिल दहला देने वाली घटना।

यूपी:सास-बहू के झगड़े में दोनों की चली गई जान-पढ़े एक दिल दहला देने वाली घटना।
घटना की जानकारी करती पुलिस

यूपी के कौशाम्बी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ सास बहू ने झगड़े के बाद ख़ुद को आग के हवाले कर दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

कौशाम्बी जिले में सास बहू के बीच आए दिन होने वाला झगड़ा उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।बुधवार शाम मामूली बात पर एक दूसरे से झगड़ रहीं महिलाओं ने झगड़ने के बाद अपने को आग लगा ली।ग्रामीण मौके पर पहुंच कर जब तक आग बुझाते तब तक दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बतादें कि
कमालपुर गांव के रहने वाले भगत मौर्या के दो बेटे हैं जिसमें एक बेटे राजेश के साथ उसका बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।बटवारे के विवाद के चलते भगत मौर्या की पत्नी कुंती देवी व बहू शीला के बीच अक्सर झगड़ा होता था।बताया जा रहा है कि शाम को बटवारे को लेकर ही सास और बहू के बीच फिर से झगड़ा होने लगा देखते ही देखते बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों महिलाओं ने अपने ऊपर कैरोसिन डाल कर खुद को आग लगा ली। जिससे जलकर दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद के आगे के कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us