Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Monkey News: ड्राई डे के दिन कौन लेकर घूम रहा है शराब ! इस बेजुबान बंदर ने पुलिस ऑफिस में खोला राज, देखें वीडियो

Kanpur Monkey News: ड्राई डे के दिन कौन लेकर घूम रहा है शराब ! इस बेजुबान बंदर ने पुलिस ऑफिस में खोला राज, देखें वीडियो
बाइक की डिग्गी से बंदर ने निकाली बोतल : फोटो वायरल विडियो

Kanpur Monkey Liquor Party: आज का दिन हमारे देश के लिए बेहद खास है क्योंकि आज 2 अक्टूबर यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है, जिसके चलते देशभर में सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयो में छुट्टी का दिन है, ड्राई डे की वजह से शराब की दुकाने भी बंद रहती हैं और दुकान बंद करवाने की सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होती है, लेकिन क्या हो जब पुलिस कार्यालय में ही कोई खुलेआम शराब का सेवन करें, जी हां पुलिस ऑफिस परिसर में बंदर का शराब की बोतल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.


हाईलाइट्स

  • पुलिस ऑफिस में बाइक की डिग्गी से बंदर ने निकाली शराब की बोतल
  • वीडियो हुआ वायरल, बोतल को मुंह मे लगाकर खोलने का किया प्रयास
  • पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास खड़ी एक बाइक की डिग्गी से बेजुबान ने निकाली शराब

Monkey took out liquor bottle from the bag Viral : कहावत आपने अपने जीवन में कई बार सुनी होगी कि बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद, लेकिन आज जब देश भर में ड्राई डे मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एक बंदर का शराब की बोतल के साथ वीडियो भी देखने को मिला, यह वीडियो गुदगुदाने के साथ-साथ काफी हैरान कर देने वाला है, कि आखिरकार इस शरारती बंदर को शराब किसने ऑफर की हालाँकि यह जवाब तो किसी के पास भी नहीं है, लेकिन वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से यह बंदर शराब की बोतल को खोलने की कोशिश कर रहा है. यह वीडियो कानपुर के पुलिस ऑफिस का बताया जा रहा है.

2 अक्टूबर के दिन कहाँ मिल रही है शराब

यह नजारा पुलिस शहर के कमिश्नरेट कार्यालय का है, हालांकि आज गजटेड हॉलिडे होने की वजह से सभी कार्यालय लगभग बंद होते हैं. लेकिन पुलिस कर्मियों की आवाजाही बनी रहती है. इस दौरान पुलिस कार्यालय में खड़ी एक बाइक में लगे बैग में जब एक बंदर ने हाथ डाला तो उसमें शराब की बोतल निकली. बंदर ने बोतल के ढक्कन को खोलने की लाख कोशिश की, लेकिन उससे बोतल नहीं खुली.

जिसके बाद गुस्साए बंदर ने बोतल को ही पटक दिया और जिज्ञासा से पूर्ण बंदर ने एक बार फिर उसी बैग में हाथ डाला तो इस बार उसके हाथ दूसरी बोतल लगी, इसके बाद बंदर ने एक बार फिर उस बोतल के ढक्कन को खोलने की लाख कोशिश की लेकिन इस बार भी वह नाकाम साबित हुआ इसके बाद वह बोतल फेंक कर वहां से चला गया.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

आखिरकार किसकी थी यह गाड़ी?

पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में खड़ी यह बाइक किसी पुलिसकर्मी की ही होगी, क्योंकि कार्यालय में पुलिसकर्मियों की आवाजाही लगी रहती है, हालांकि खोजबीन के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी ने यह बताने की जहमत नहीं उठाई की यह गाड़ी किसकी है, क्योंकि कहीं ना कहीं इस पूरे मामले में वह भी गुनहगार साबित हो रहे हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने और मीडिया में खबर चल जाने के बाद पुलिस के आला अधिकारी इस पर क्या जवाब देते हैं.

पुलिस कार्यालय में रहता है बंदरों का आतंक

शहर के सिविल लाइंस इलाके में मौजूद पुलिस कमिश्नर कार्यालय में वैसे तो बंदरों का आतंक रोजाना ही देखा जाता है, यहां पर बंदरों का आतंक इस कदर है कि यहां पर आने वाले फरियादी और पुलिसकर्मी भी बंदरों के आतंक से काफी परेशान रहते हैं यही नहीं कुछ महीने पहले ही पुलिस की ओर से इन बंदरो से छुटकारा पाने के लिए लंगूर बंदरों के कट आउट भी लगाए गए,बावजूद इसके यह लाल मुँह वाले बंदर अक्सर लोगों को दौड़ाने और खदेड़ने के साथ-साथ कई बार गाड़ियों में नुकसान के साथ-साथ कई लोगों को चोटिल भी कर चुके हैं.

जवाब दें पुलिस के आलाधिकारी

इस वीडियो में जिस तरह से बंदर शराब पीने की कोशिश कर रहा है वह देखने में दिल को खुश कर देने वाला है, लेकिन इसमें कहीं ना कहीं पुलिस की भी कमी देखी जा रही है क्योंकि जब 2 अक्टूबर के दिन देश भर में शराब की दुकान बंद रहती है तो इस गाड़ी में शराब कहां से आई और फिर यह गाड़ी किसकी है, क्योंकि छुट्टी का दिन होने की वजह से पुलिस कार्यालय में कोई पीड़ित भी नहीं आता है, ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कहीं ना कहीं कई सवाल खड़े करता है जिसका जवाब तो देना ही पड़ेगा.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us