Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: भीषण ठंड के बीच शमशान घाट की चिता कैसे बनी बुजुर्ग के लिए जीवनदान ! वीडियो देख हो जाएंगे दंग

कानपुर में जलती चिता के साथ रात भर सोता रहा बुजुर्ग : फोटो वायरल वीडियो

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में लोग इस ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है, तो कुछ लोग गर्म कपड़े पहनकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है इस वीडियो में एक बुजुर्ग दिखाई दे रहा है जिसने ठंड से बचने के लिए शमशान घाट (Cremation Ground) का सहारा लिया. दरअसल जब उसे ठंड लगी तो वह देर रात एक जलती हुई चिता (Burning Pyre) के बगल में ही लेट (Lay Down) गया.

जलती चिता के बगल में लेटे बुजुर्ग का वीडियो वायरल

कभी सुना है कि जलती चिता के बगल में कोई सो सकता है. सोच कर डर लगने लगेगा. दिल को झकझोर (Sensational) देने वाला ये वीडियो कानपुर के भैरवघाट (Bhairav Ghat) का बताया जा रहा है. जब सुबह (Morning) कुछ लोग वहाँ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग (Elderly Man) जलती हुई चिता (Burning Pyre) के बगल में लेटा हुआ है, इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगो ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. युगान्तर प्रवाह इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. जब उस बुजुर्ग से वहां पर लेटने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि, देर रात उसे बहुत तेज ठंड (Cold) लग रही थी उसके पास पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े भी नही थे इसलिए उसने जलती हुई चिता का सहारा लिया.

वीडियो बना चर्चा का विषय

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणी भी कर रहे हैं, कोई जिला प्रशासन को कोस रहा है तो वहीं विकसित भारत की व्यवस्थाओं पर उंगली उठा रहा है.

कहने को तो शहर में जिला प्रशासन की ओर से शहर भर में ठंड से बचने के लिए व्यवस्था की गई है, यही नही नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरे भी है बावजूद इस तरह के दृश्य बड़े सवाल खड़ा करता है. हालांकि इस वीडियो को लेकर प्रशासन की ओर से किसी भी तरह का कोई बयान नही जारी किया गया है और न ही प्रशासन के किसी भी जिम्मेदार ने उस बुजुर्ग से मिलने की जहमत उठाई. 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बात की जाए ठंड (Cold) की तो कानपुर में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है. यहाँ का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस मापा गया है. मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो जनवरी (January के महीने में शहरवासियों को ठंड का प्रकोप कुछ इसी तरह से झेलना पड़ सकता है हमारी भी आप सभी से ये गुजारिश है कि इस जानलेवा ठंड में खुद को सुरक्षित रखे खास तौर पर बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

क्या बोले अपर नगर आयुक्त?

भैरव घाट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की टीम हरकत में आई. अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल की सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग व्यक्ति भैरव घाट में जलती चिता के पास सो रहा है. जानकारी की है और उस बुजुर्ग को भैरव घाट स्थित रेन बसेरे में शिफ्ट कर दिया है. इसके साथ ही वहां टीम भी लगा दी है. सभी से अपील की गयी है कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए. 28 रैन बसेरे हैं हर जगह अलाव की भी व्यवस्था की गई है और प्रशासन की टीम भी जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कर रही है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

30 Dec 2023 By Vishal Shukla

Kanpur News: भीषण ठंड के बीच शमशान घाट की चिता कैसे बनी बुजुर्ग के लिए जीवनदान ! वीडियो देख हो जाएंगे दंग

जलती चिता के बगल में लेटे बुजुर्ग का वीडियो वायरल

कभी सुना है कि जलती चिता के बगल में कोई सो सकता है. सोच कर डर लगने लगेगा. दिल को झकझोर (Sensational) देने वाला ये वीडियो कानपुर के भैरवघाट (Bhairav Ghat) का बताया जा रहा है. जब सुबह (Morning) कुछ लोग वहाँ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग (Elderly Man) जलती हुई चिता (Burning Pyre) के बगल में लेटा हुआ है, इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगो ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. युगान्तर प्रवाह इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. जब उस बुजुर्ग से वहां पर लेटने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि, देर रात उसे बहुत तेज ठंड (Cold) लग रही थी उसके पास पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े भी नही थे इसलिए उसने जलती हुई चिता का सहारा लिया.

वीडियो बना चर्चा का विषय

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणी भी कर रहे हैं, कोई जिला प्रशासन को कोस रहा है तो वहीं विकसित भारत की व्यवस्थाओं पर उंगली उठा रहा है.

कहने को तो शहर में जिला प्रशासन की ओर से शहर भर में ठंड से बचने के लिए व्यवस्था की गई है, यही नही नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरे भी है बावजूद इस तरह के दृश्य बड़े सवाल खड़ा करता है. हालांकि इस वीडियो को लेकर प्रशासन की ओर से किसी भी तरह का कोई बयान नही जारी किया गया है और न ही प्रशासन के किसी भी जिम्मेदार ने उस बुजुर्ग से मिलने की जहमत उठाई. 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बात की जाए ठंड (Cold) की तो कानपुर में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है. यहाँ का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस मापा गया है. मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो जनवरी (January के महीने में शहरवासियों को ठंड का प्रकोप कुछ इसी तरह से झेलना पड़ सकता है हमारी भी आप सभी से ये गुजारिश है कि इस जानलेवा ठंड में खुद को सुरक्षित रखे खास तौर पर बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

क्या बोले अपर नगर आयुक्त?

भैरव घाट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की टीम हरकत में आई. अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल की सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग व्यक्ति भैरव घाट में जलती चिता के पास सो रहा है. जानकारी की है और उस बुजुर्ग को भैरव घाट स्थित रेन बसेरे में शिफ्ट कर दिया है. इसके साथ ही वहां टीम भी लगा दी है. सभी से अपील की गयी है कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए. 28 रैन बसेरे हैं हर जगह अलाव की भी व्यवस्था की गई है और प्रशासन की टीम भी जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कर रही है.

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us