Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News In Hindi: खजाने की चाह ऐसी हुई कि इन शातिरों ने शिव मन्दिर के गर्भ गृह को ही खोद डाला ! कुछ नहीं मिला तो हो गए फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Kanpur News In Hindi: खजाने की चाह ऐसी हुई कि इन शातिरों ने शिव मन्दिर के गर्भ गृह को ही खोद डाला ! कुछ नहीं मिला तो हो गए फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घाटमपुर के इस मंदिर में शातिरों ने मन्दिर के गर्भगृह को खोद डाला, फोटो साभार सोशल मीडिया

कानपुर के शिव मंदिर में चोरों का धावा

कानपुर से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला है. दरअसल यहां घाटमपुर थाना क्षेत्र (Ghatampur) अंतर्गत बना सैकड़ो साल पुराना पातालेश्वर मंदिर (Pataleshwar Temple) है. यहां की मान्यता है कि शिवलिंग पाताल लोक (Patal lok) तक गया है. यहां के लोगों का यह भी कहना है कि जब मंदिर बना होगा तो इसके आसपास खजाना (Treasure) भी रहा होगा इसी वजह से शातिर चोरों (Miscreants) ने इस मंदिर में एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया है जिसे सुनकर सभी के होश उड़ जाएंगे.

मन्दिर में खजाना ढूढ़ने पहुंचे चोर, खोद डाला गर्भगृह

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में चोरों ने खजाने (Treasure) के लालच में आकर घाटमपुर (Ghatampur) में बने पातालेश्वर मंदिर (Pataleshwar Temple) स्थित गर्भगृह (Sanctum Sanctorum) को ही खोद (Dug) डाला. शिवलिंग (Shivling) के बगल में शातिर रात भर गड्ढा खोदते रहे, लेकिन जब सुबह होने लगी तो उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा जिस वजह से वह मन्दिर के गर्भगृह को खोदकर भाग निकले. सुबह जब लोग वहां पूजा करने पहुंचे तो नजारा देख सभी के होश उड़ गए. ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके में पहुंची पुलिस अब जांच में जुट गई है.

शिवलिंग का मार्ग जाता है पाताल लोक तक

दरअसल घाटमपुर (Ghatampur) थाना क्षेत्र में सैकड़ो साल पुराना पातालेश्वर शिव मंदिर (Pataleshwar Temple) बना हुआ है यहां के लोगों की ऐसी मान्यता है कि यह शिवलिंग पाताल लोक तक गया है. पुराने लोग तो यह भी बताते हैं कि जब इस मंदिर का निर्माण कराया होगा तब इसके आसपास खजाना (Treasure) भी रहा होगा.

यह पुरानी कहावत पूरे गांव में फैली हुई है. इसी कहावत को सुन कुछ अराजक तत्वों या यों कहें कि शातिर चोर खजाने के लालच में बीते शुक्रवार देर रात आकर मंदिर पहुंचे और वहां अंदर गर्भगृह (Sanctum Sanctorum) में खुदाई (Dug Up) करनी शुरू कर दी. जब उन्हें वहां कुछ नहीं मिला तो उन्होंने शिवलिंग के पास 6 फीट लंबा गहरा गड्ढा तक खोद डाला यहां पर भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी जिसके बाद वह भाग खड़े हुए.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

वही जब सुबह ग्रामीण इस मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए दरअसल मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था, शिवलिंग के आसपास गहरा गड्ढा भी था इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ (Enquiry) भी कर रही है. ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही चोरों की तलाश में जुट गई है. वहीं ग्रामीण और प्रशासन के सहयोग से मंदिर का पुनः निर्माण कराया जाएगा.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

पहले भी इसी तरह से जमीन के नीचे खजाना होने की उड़ चुकी है अफवाह

हालांकि जमीन के नीचे खजाना होने की यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी साल 2013 में उन्नाव के डौंडिया खेड़ा (Daundiya Kheda) स्थित किले में एक साधु (Saint) ने 1000 टन खजाना (Treasure) होने का दावा किया था ऐसा उन्होंने बताया था कि उन्हें सपना आया था की किले के नीचे खजाना है, हालांकि जब यह मामला प्रशासन तक पहुंचा तो पुरातत्व विभाग ने 12 दिन तक यहां पर खुदाई भी करवाई थी लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला था.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Related Posts

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us