Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: बुजुर्ग को गत्ते में समेटकर नाले में फेंकने का मामला ! 15 दिन बीत जाने के बाद सीसीटीवी आया सामने

Kanpur News: बुजुर्ग को गत्ते में समेटकर नाले में फेंकने का मामला ! 15 दिन बीत जाने के बाद सीसीटीवी आया सामने
कानपुर में बुजुर्ग की मौत मामला

कानपुर में बुजुर्ग की हत्या

कानपुर (Kanpur) से बड़ा ही दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ बर्रा इलाके (Barra) में एक बुजुर्ग (Old Man) को गत्ते (Cardboard) में भरकर नाले में फेंक कर मार दिया गया. इसके बाद मृतक की पत्नी और बेटे ने नाले से निकाला उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई भी संज्ञान नहीं लिया हालांकि यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी, जो आज वायरल हुआ है. पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है.

कानपुर से दिल को झकझोर देने वाला मामला

कानपुर (Kanpur) से बड़ा ही हैरान कर देने वाला सामने आया है. एक सीसीटीवी हाथ लगा है जिसमें दो अभियुक्त बुजुर्ग को गत्ता में डालकर उन्हें नाले में फेंक कर मौके से फरार हो गए वही इस घटना के बाद पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहा है. यह घटना करीब 2 सप्ताह पुरानी है.

बर्रा थाना (Barra Thana) अंतर्गत वरुण बिहार (Varun Bihar) में रहने वाले 60 वर्षीय सुनील जायसवाल, बर्रा-4 के भसीन टेंट हाउस में नौकरी करते थे रोज की तरह वह 21 दिसंबर को भी टेंट हाउस में नौकरी करने गए थे लेकिन वह उस दिन वापस नहीं लौटे इसके बाद शाम को टेंट हाउस मालिक उनके घर आया और बेटे से कहा कि आपके पिताजी की चप्पल नाले के पास देखी गई है लेकिन वह लापता है. पीड़ित बेटा अपनी मां के साथ उस स्थान पर पहुंचा और फिर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कहा कि अंधेरा हो गया है अब कल दिन में तलाश करेंगे.

परिजनों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

वहीं पुलिस के जाने के बाद पीड़ित बेटे और मां मिलकर बुजुर्ग को ढूंढने लगे वही जब बेटा नाले में कूद गया और अंदर ढूंढने लगा तो उसे अपने पिता का शव एक गत्ते में मिला, शव को लेकर वह अस्पताल पहुंचे और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट के कई निशान की पुष्टि हुई है बावजूद इसके पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई.

खंगाला सीसीटीवी फुटेज, तब हुई जानकारी

पीड़ित बेटे गौतम ने बताया कि जब पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तब वह अपने पिता की तेरहवीं कर पुलिस के पास पहुंचा और घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखने की बात कही उसने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस के पास सारे दस्तावेज मौजूद थे बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हालांकि पीड़ित बेटा अपनी जिद पर अड़ा रहा जिसके बाद पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटेज मुहैया करवाया, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि कोई दो लोग स्कूटी से आए और बुजुर्ग पर गत्ता डालकर उन्हें नाले में फेंक दिया लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पुलिस ने कड़ी कार्रवाई के दिये आदेश

वही इस घटना का जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से बुजुर्ग को बड़े ही बेरहमी से गत्ते (Cardboard) में भरकर नाले में फेंका जा रहा है वीडियो के वायरल होने के बाद अब अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए अपना बयान जारी किया है जिसमें बताया गया है कि बुजुर्ग को गत्ते में भरकर फेंकने का एक वीडियो प्रकाश में आया है जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us