
Kanpur Crime In Hindi: कोचिंग छात्र के साथ हैवानियत ! आधा दर्जन युवकों ने बंधक बनाते हुए निर्वस्त्र कर पीटा, प्राइवेट पार्ट से बांधी ईंट
Kanpur News In Hindi
On
कानपुर (Kanpur) के काकादेव (Kakadeo) से दिल को झकझोर देने वाला (Heart Wrench) मामला सामने आया है. इटावा (Etawa) से यहां कोचिंग पढ़ने (Study Coaching) आये छात्र के साथ क्षेत्र के ही कुछ युवकों ने उसे तालिबानी सजा देकर सारी हदें पार कर डाली. चीखता-कराहता युवक रहम की भीख मांग रहा था लेकिन जल्लादों ने कड़ी यातनाएं दीं. छात्र को निर्वस्त्र करके पीटा गया यही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट पर ईंट बांध दिया. इस घटना से जुड़े इंटरनेट पर कई वीडियो वायरल हुये थे. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दो को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुट गई है.
छात्र के साथ शर्मनाक हरकत, दी तालिबानी सजा
कानपुर (Kanpur) का काकादेव (Kakadeo) थाना क्षेत्र जहां बड़े पैमाने पर कोचिंग संस्थान हैं, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कराई जाती है. काकादेव कोचिंग मंडी क्षेत्र से जो बर्बरतापूर्ण घटना सामने आई है वह बड़ी हैरान कर देने वाली है. दरअसल यहां इटावा (Etawa) का रहने वाला एक छात्र कोचिंग पढ़ने आया था.

हैवानियत भरे वीडियो हुए थे वायरल
छात्र चीखता और चिल्लाता रहा रहम की भीख मांग रहा था लेकिन जल्लादों का दिल नहीं पसीजा और सारी हैवानियत की हद पार कर डाली. इस दर्दनाक वारदात के कुछ वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुये थे.

ऑनलाइन गेम के लेनदेन के बाद विवाद

दबंगो ने ब्याज सहित उससे 50 हज़ार रुपये की मांग करने लगे तभी यह विवाद बढा. पीड़ित छात्र की तहरीर पर 6 पर एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमे 2 की गिरफ्तारी कर ली गई है, 4 की तलाश जारी है.
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 09:38:41
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
