Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hardoi News: हरदोई में एक साथ 74 हिस्ट्रीशीटर्स ने थाने में किया सरेंडर ! शपथ ली आज के बाद नहीं करेंगे कोई अपराध

Hardoi News: हरदोई में एक साथ 74 हिस्ट्रीशीटर्स ने थाने में किया सरेंडर ! शपथ ली आज के बाद नहीं करेंगे कोई अपराध
हरदोई में 74 हिस्ट्रीशीटर्स ने किया सरेंडर, फोटो साभार सोशल मीडिया

Hardoi News: बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों में प्रदेश की योगी सरकार का खौफ साफ़तौर पर देखा जा सकता है. जिसकी बानगी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में देखने को मिली. यहां एक साथ 74 हिस्ट्रीशीटर्स थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया यही नही उन्होंने शपथ लेते हुए जिंदगी में दोबारा अपराध न करने का वायदा भी किया.

74 हिस्ट्रीशीटर्स एक साथ थाने पहुँचकर किया सरेंडर

हिस्ट्रीशीटर्स के खिलाफ लगातार प्रदेश सरकार काफी सख्त रवैया अपना रही है, बीते कुछ समय में प्रदेश (UP) के कई हिस्सों में भू माफिया और बदमाशों की संपत्ति पर बुलडोजर की कार्रवाई के बाद लगातार इनमें खौफ देखा जा रहा है.

ताज़ा मामला हरदोई (Hardoi News) जिले के अतरौली थाने का है जहां पर थाना प्रभारी हिस्ट्रीशीटरो की हाजिरी लगा रहे थे कि तभी ये 74 हिस्ट्रीशीटर एक साथ हाथों में तख्ती लेकर पहुँचे. इन सभी ने एक साथ सामूहिक रूप से अपराध न करने की शपथ भी ली.साथ ही उन्होंने पुलिस को यह आश्वासन भी दिलाया कि यदि उनके आसपास कहीं पर भी कोई अपराध हो रहा होगा तो इसकी सूचना पुलिस को देंगे.

योगी सरकार के एक्शन का ख़ौफ साफ तौर पर दिख रहा

जानकारी के मुताबिक थानेदार द्वारा बुलाये जाने के बाद केवल 74 हिस्ट्रीशीटर ही थाने पहुँच सके. बाकी 38 किसी कारणवश नहीं आ सके. ये सभी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, उसपर लिखा था अपराधों से तौबा करते हैं. पुलिस को आश्वासन दिया कि अब वह सभी अपराध से तौबा करते है. जिससे साफ तौर से जाहिर होता है कि बाबा के बुलडोजर का खौफ इनपर साफ तौर पर देखा जा सकता है. 

लोगों में पुलिस पर भरोसा बढ़ा

प्रदेश सरकार लगातार भूमाफियाओं व हिस्ट्रीशीटर्स पर कार्रवाई कर रही है. ऐसे में सरकार की मंशा है अपराध हर सूरत में जड़ से खत्म कर दिया जाए. योगी सरकार के त्वरित एक्शन के चलते बदमाशों व माफियाओं में खौफ नजर आने लगा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

हरदोई (Hardoi) में जिसतरह से इतने सारे नामी हिस्ट्रीशीटर्स ने एक साथ अतरौली थाने में सरेंडर किया है. उसके बाद से लोगों में पुलिस पर भरोसा और कहीं ज्यादा बढ़ गया है.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us