Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022 BJP List:फतेहपुर की सीटों पर आज घोषित हो सकतें हैं बीजेपी प्रत्याशी जानें कौन हैं संभावित उम्मीदवार

UP Election 2022 BJP List:फतेहपुर की सीटों पर आज घोषित हो सकतें हैं बीजेपी प्रत्याशी जानें कौन हैं संभावित उम्मीदवार
UP Election 2022 BJP List:सांकेतिक फ़ोटो

बीजेपी गुरुवार को प्रत्याशियों की एक औऱ लिस्ट जारी कर सकती है, इस सूची में तीसरे, चौथे औऱ पांचवें चरण के प्रत्याशियों के नाम शामिल होंगें.इसी सूची में फतेहपुर की विधानसभा सीटों के भी दावेदार घोषित हो सकते हैं.पढ़ें ये रिपोर्ट. Up Election 2022 Bjp candidate new list

UP Election 2022:गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों की एक औऱ सूची जारी हो सकती है. इस सूची में फतेहपुर के भी प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे.बता दें कि अब तक भाजपा की तरफ़ 107 दावेदारों की पहली सूची, फिर दो औऱ फिर एक प्रत्याशी इस तरह से अब तक कुल 110 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. हालांकि बुधवार रात एक टीवी न्यूज चैनल ने 51 उम्मीदवारों की एक लिस्ट औऱ वायरल कर दी, जिसमें चैनल की तरफ़ से दावा किया गया कि इस सूची में जो नाम बताए जा रहें हैं, वही नाम बीजेपी द्वारा जारी की जाने वाली सूची में होंगें.हालांकि चैनल का दावा कितना सटीक बैठता है यह तो सूची जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा. Fatehpur BJP Candidate List 2022

आज जारी हो सकती है लिस्ट..

गुरुवार को बीजेपी 160 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है, इस लिस्ट में फतेहपुर की विधानसभाओ के भी प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं.फतेहपुर की 6 विधानसभाओ में से पाँच पर बीजेपी का कब्ज़ा है.जबकि जहानाबाद सीट पर बीजेपी की सहयोगी अपना दल से विधायक हैं.

फतेहपुर की सदर विधानसभा सीट से विक्रम सिंह विधायक है,इन्होंने 2014 के उपचुनाव औऱ 2017 के चुनाव में जीत हासिल कर बीजेपी का परचम लहराया था.इस बार सदर सीट पर टिकट के कई दावेदार हैं.टिकट में बीजेपी के ब्राह्मण दावेदारों से विक्रम सिंह को कड़ी टक्कर मिल रही है.सन्तोष तिवारी का नाम चर्चा में है. BJP Candidate Second List 2022

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

बिंदकी विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता करण सिंह पटेल वर्तमान में विधायक हैं.2017 के चुनाव में मोदी  लहर में भारी मतों से जीत हासिल की थी.लेकिन इस बार करण सिंह के टिकट कटने की सम्भावना सबसे अधिक है.करण सिंह की छवि जिले के अन्य विधायकों से बेहतर रही है.लेकिन उम्र का फैक्टर करण सिंह के टिकट पर सबसे बड़ा अवरोधक बन रहा है.यहाँ टिकट दावेदारों की भरमार है.इस सीट से भी दो दर्जन के करीब आवदेन नेतृत्व के पास पहुँचें थे.हालांकि यहां से भी यदि भाजपा का ब्राह्मण जातीय समीकरण फिट बैठता है तो एक पूर्व ब्लाक प्रमुख या बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष को टिकट मिल सकता है. UP Election 2022 BJP List

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

शाह अयाह विधानसभा से सारे जातीय समीकरणों को ध्वस्त करते हुए मोदी लहर में विकास गुप्ता ने भारी मतों से जीत हासिल की थी.उनके टिकट कटने की सम्भावना न के बराबर है हालांकि ऐसी चर्चा भी है कि ज़िले की यह सीट बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के कोटे में भी जा सकती है.इस स्तिथि में विकास गुप्ता के टिकट पर संकट पैदा हो सकता है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

हुसैनगंज विधानसभा से रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह विधायक हैं, वह राज्य सरकार में मंत्री भी हैं. हालांकि मोदी लहर होने के बावजूद 2017 के चुनाव में उषा मौर्या ने कड़ी टक्कर दी थी, और कम अंतर से ही धुन्नी सिंह जीत हासिल कर पाए थे. हालांकि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के एक कद्दावर स्वजातीय नेता से नजदीकी के चलते धुन्नी सिंह का टिकट कटना नामुमकिन जैसा है.

ज़िले की खागा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, इस सीट पर कृष्णा पासवान विधायक हैं, वह तीसरी बार यहां से 2017 में जीतीं थी.उनका टिकट भी लगभग फाइनल है.

जहानाबाद सीट से अपना दल के जय कुमार जैकी विधायक हैं औऱ राज्य सरकार में मंत्री हैं.यदि इस बार भी अपना दल जहानाबाद वाली सीट अपने पास रखती है तो जैकी का टिकट कटना मुश्किल है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us