Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: किशोर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हम उम्र साथी ने दिया था घटना को अंजाम बनाते थे अप्राकृतिक सम्बंध!

Fatehpur UP News: किशोर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हम उम्र साथी ने दिया था घटना को अंजाम बनाते थे अप्राकृतिक सम्बंध!
Fatehpur news: जांच पड़ताल करती पुलिस

किशनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत हुई गुमसुदा किशोर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. Fatehpur Kishanpur teenager murder News

Fatehpur News: समाज में फ़ैल रही अश्लीलता किस हद तक बच्चों के दिल औऱ दिमाग़ पर असर कर रही है कि इसका ताज़ा उदाहरण किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई घटना है।इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने जब खुलासा किया तो सब आवाक रह गए।Fatehpur Latest News Fatehpur Kishanpur Murder Case

क्या है पूरा मामला..

किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक 14 वर्षीय किशोर बीते रविवार को अपने खेतों की ओर गया था औऱ वहीं से ग़ायब हो गया था।ग़ायब किशोर का शव सोमवार को गाँव से कुछ दूरी पर एक गन्ने के खेत में बरामद हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।Fatehpur murder news

पुलिस ने जाँच शुरू की कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की। पूछताछ में मृतक के गाँव के ही एक हमउम्र किशोर के बारे में पता चला कि मृतक अक्सर उसके साथ देखा जाता था। पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

लड़के ने बताया कि उसकी औऱ मृतक की गहरी दोस्ती थी। दोनों स्वेच्छा से अक्सर अप्राकृतिक सम्बंध बनाते थे।लेकिन मृतक इस बारे में एक फोटो कॉपी दुकान के संचालक विमल कुमार औऱ हमजोली अन्य साथियों से बताता था। जिसके चलते उसे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी।

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

इसी के चलते मैंने हत्या की योजना बनाई औऱ खेत में बहाने से बुलाकर तौलिया बिछा लेटा दिया। औऱ फ़िर नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बाल हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जाँच में हत्याकांड में फ़ोटो कॉपी संचालक विमल कुमार की भी संलिप्तता पाई गई है। फ़िलहाल विमल फ़रार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us