Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News:पंचायत विभाग के शरद अवस्थी का निधन

Fatehpur UP News:पंचायत विभाग के शरद अवस्थी का निधन
शरद अवस्थी (फ़ाइल फ़ोटो)

फतेहपुर में पंचायत विभाग में जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के पद पर कार्यरत शरद अवस्थी सोमवार रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बीमारी के बाद निधन हो गया. Sharad Awasthi Panchayat Department Fatehpur Death News

Fatehpur UP News:पंचायत विभाग अन्तर्गत जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फतेहपुर के पद पर नियुक्त रहे शरद अवस्थी (45) का सोमवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज़ के दौरान निधन हो गया।वह बीते पांच महीने से गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे थे। Fatehpur UP News

साल 2005 में जनपद में नियुक्त हुए शरद वर्तमान में कानपुर के श्याम नगर में परिवार सहित रहते थे।ये मूल रूप से जनपद के देवमई गाँव के रहने वाले थे। पिता अशोक अवस्थी रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मी हैं।Fatehpur Panchayat Department News

शरद के निधन की ख़बर से पंचायत विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।पंचायत विभाग में लेखा सहायक के पद पर कार्यरत सुनीत द्विवेदी ने गहरा दुःख जताते हुए कहा कि उनके साथ लंबे समय तक विभाग में काम किया है।वह बेहद ही ईमानदार औऱ अपने कार्य के प्रति कर्तव्य निष्ठ थे।उनका जाना पंचायत विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति है। Fatehpur Panchayat Vibhag Latest News

वहीं पंचायत विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि शरद जी की मौत से गहरा सदमा लगा है।उनके साथ क़रीब 17 वर्षों तक काम किया है।वह हमारे लिए बड़े भाई जैसे थे।उनका अचानक जाना गहरे घाव दे गया। Fatehpur Sharad Awasthi Death News

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

जिला समन्वयक विश्वनाथ तिवारी, डीपीएम प्रदीप सिंह, पंचायत सचिव अभिलाष चन्द्र मिश्रा, अरुण कैथल सहित बड़ी संख्या में पंचायत कर्मियों औऱ ग्राम प्रधानों ने भी शरद अवस्थी की मौत पर दुःख व्यक्त किया है।  Fatehpur SBM Sharad Awasthi Death News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us