Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: गंगा में डूबे व्यक्ति को 16 घण्टे बाद भी नहीं ढूंढ पाई एनडीआरएफ

Fatehpur UP News: गंगा में डूबे व्यक्ति को 16 घण्टे बाद भी नहीं ढूंढ पाई एनडीआरएफ
सांकेतिक फ़ोटो

फतेहपुर में बीते बुधवार की शाम एक एक युवक गंगा नदी में डूब गया।खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की खोज नहीं हो पाई थी।स्थानीय प्रशासन औऱ एनडीआरएफ की टीम बॉडी खोजने में जुटी हुई है. Fatehpur up news a man drowned in ganga

Fatehpur up News:गंगा नदी के तेज़ बहाव में आकर एक व्यक्ति बुधवार शाम डूब गया।ख़बर लिखे जाने तक करीब 16  घण्टे का समय बीत गया है लेकिन डूबे व्यक्ति की बॉडी नहीं मिल पाई है।एनडीआरएफ की टीम,स्थानीय पुलिस औऱ गोताखोर खोजने में जुटे हुए हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।मामला मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गंगा घाट का है।Fatehpur Latest News

जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के दावतपुर गाँव निवासी जगन्नाथ अवस्थी (44) पुत्र शिवसहाय रावतपुर घाट पर अपनी पत्नी सीमा अवस्थी का इंतजार कर रहे थे।सीमा अपने बहन बहनोई के यहाँ रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के कोडरा गांव गई हुई थी।बुधवार को गंगा के उस पार स्थित मिसगर घाट से नाव में बैठकर रावतपुर घाट आ रही थी।पत्नी की नाव जब दिखाई पड़ने लगी तो जग्गनाथ ने गंगा में छ्लांग लगा दी और तैर कर पत्नी के पास जाने लगा लेकिन गंगा नदी के तेज बहाव के कारण वो नदी पार न कर सका और गंगा में डूब गया।

जगन्नाथ के साथ आए अनीस पांडेय ने इसकी जानकारी उसके परिजनों औऱ ग्रामीणों को दी जिसके बाद परिवारी जनों में हड़कंप मच गया।सूचना पर मलवां थाने की पुलिस औऱ गोताखोर पहुँचे लेकिन बॉडी नहीं मिल पाई।रात को एनडीआरएफ की टीम भी मौक़े पर पहुँच गई है।लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us