
Fatehpur UP News:गौकशी प्रकरण में दो दरोगा समेत चार सस्पेंड एसओ के खिलाफ भी शुरू हुई कार्यवाही
खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गाँव में हुई गौकशी के मामले में एसपी ने थाने के दो उपनिरीक्षकों समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है, साथ ही एसओ के खिलाफ भी जाँच बैठा दी है, एसओ का भी निलंबन तय माना जा रहा है. Fatehpur News
Fatehpur News: ज़िले में लगातार हो रही गौकशी से पुलिस सवालों के घेरे में है, इतना ही नहीं स्थानीय स्तर पर कसाइयों को पुलिस का संरक्षण भी प्राप्त है।आरोप है कि बीते दिनों खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गाँव में प्रतिबंधित माँस के साथ पकड़े गए कसाइयों को थाने से ही छोड़ दिया गया था।जिसकी जांच एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी थी जाँच में मामला सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से चार पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। Fatehpur Latest News
एसपी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि थाना खखरेरू अंतर्गत गोकशी में संलिप्त पाये गये उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख व अनीश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए निलंबन की कार्यवाही की जा रही है व हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल राजेश तिवारी को निलंबित कर दिया गया है साथ ही उपरोक्त सभी के विरुद्ध विभागीय जांच की जा रही है।औऱ प्रभारी निरीक्षक खखरेरू की भी संलिप्तता के दृष्टिगत उनके विरुद्ध सीओ सिटी द्वारा जांच करायी जा रही है, जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। Pauli Gaukashi Case

ज़िले में बड़े पैमाने पर हो रही है गौकशी..
ज़िले में अभी भी बड़े पैमाने पर गोकशी हो रही है।हाल ही में अभी ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गाँव में कसाई गोमांस के साथ पकड़े गए थे।इसके अलावा थरियांव थाना क्षेत्र भी हमेशा से गौकशी के लिए कुख्यात रहा है।यहाँ के अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में हमेशा से गौकशी होती रही है।क्षेत्र में अन्ना घूम रहे गौवंश भी अचानक ग़ायब हो जाते हैं चर्चा है कि गौतस्कर ही इन गौवंशो को रात्रि में ले जाते हैं औऱ फ़िर जंगलों में कत्ल कर मांस की सप्लाई करते हैं।थरियांव थाना औऱ हंसवा चौकी की पुलिस भी सवालों के घेरे में है।Fatehpur Gaukashi News Thana Thariyav
