Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: ग्राम प्रधान पति समेत तीन पर दर्ज हुआ अपरहण औऱ हत्या का मुकदमा

Fatehpur UP News: ग्राम प्रधान पति समेत तीन पर दर्ज हुआ अपरहण औऱ हत्या का मुकदमा
Fatehpur News: ख़बर से सम्बंधित सांकेतिक फ़ोटो

फतेहपुर में कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध हत्या, अपरहण औऱ साक्ष्य मिटाने की धाराओं में ललौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. Fatehpur News Gulabi Gang Leader and gram pradhan sujanpur Hemlata Patel Husband lodged fir

Fatehpur UP News: कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध हत्या, अपरहण औऱ साक्ष्य मिटाने की गम्भीर धाराओं में ललौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। Fatehpur News Hemlata Patel Sujanpur gram Prdhan

जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गाँव निवासी अमर सिंह के 24 वर्षीय पुत्र संदीप उर्फ़ कुलदीप का शव 7 मार्च 2021 को नहर किनारे जय सिंह पटेल के खेतों में मिला था। पुलिस ने संदीप की मौत को संदिग्ध मानते हुए जाँच शुरू की थी। अमर सिंह का आरोप था कि गाँव के ही राम सोहावन पुत्र स्व कुंआरे, रंजीत पुत्र राम सोहावन औऱ धर्मेन्द्र पुत्र जगदेव सिंह उसके बेटे को बहला फुसलाकर 6 मार्च 2021 को रात 8 बजे के आसपास पानी लगाने की बात कहकर ले गए थे औऱ फ़िर बेटे की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया था। Fatehpur Latest News Gulabi Gang Leader Hemlata Patel

स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज न होने पाने की वजह से अमर सिंह ने कोर्ट की शरण ली औऱ बीते दिन 156 (3) के तहत कोर्ट ने उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या, अपहरण औऱ साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जिसके क्रम में ललौली थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त सूचना के अनुसार आरोपी धर्मेंद्र पुत्र जगदेव सिंह पेशे से शिक्षक हैं औऱ गुलाबी गैंग की लीडर व वर्तमान में सुजानपुर ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के पति हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद ज़िले में मामले को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।Hemlata patel gulabi gang fatehpur

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us