Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में दर्दनाक घटना घर में लगी आग से दो बच्चियों की जलकर मौत

Fatehpur News:फतेहपुर में दर्दनाक घटना घर में लगी आग से दो बच्चियों की जलकर मौत
Fatehpur News:सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर में सोमवार को एक घर में आग लग जाने से घर में सो रही दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. मामला चांदपुर थाना क्षेत्र का है. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Two Girls Death Burnt Alive

Fatehpur News:कभी कभी एक छोटी से ग़लती से सब कुछ तबाह हो जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ है यूपी के फतेहपुर ज़िले में, जहाँ माँ बाप की एक ग़लती का खामियाजा दो मासूम बच्चियों को अपनी जान खोकर भुगतना पड़ा.यह दर्दनाक घटना ज़िले के चांदपुर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अयोध्या का डेरा गाँव निवासी राकेश कुमार अपनी पत्नी औऱ दो छोटी बच्चियों सहित एक कच्चे मकान में रहता है. रोज की तरह सोमवार तड़के भी राकेश औऱ उसकी पत्नी गेंहू काटने के लिए घर से चले गए. लेकिन उन्होंने घर के भीतर उजाले के लिए एक दीया जला कर रख दिया.

उसी दिये के नजदीक ही राकेश की दोनों बच्चियां स्वाति (3) औऱ रागिनी (5) सो रही थी. घर के बाहर कुंडी लगाकर दोनों पति पत्नी गए हुए थे. जब दोनों खेतों की तरफ़ चले गए तो उसके कुछ देर बाद घर से धुआं औऱ आग की लपटे देख आस पास मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए. घर मे रखे दिए की वज़ह से पूरे घर में आग लग चुकी थी. जब तक दोनों बच्चियों को बाहर निकाला जाता वह बुरी तरह झुलस चुकी थीं.

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घर में रखे दिए की वजह से आग लग गई थी.सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने तत्काल ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू कर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला लेकिन ज्यादा झुलसने की वजह से एक बच्ची की मौक़े पर ही मौत हो चुकी थी. दूसरी को कानपुर हैलेट में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज़ के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us