Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरेराह बाइक सवार दम्पत्ति को लूट किया लहूलुहान

Fatehpur News:फतेहपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरेराह बाइक सवार दम्पत्ति को लूट किया लहूलुहान
Fatehpur News:घटनास्थल पर मौजूद पुलिस(बीच में पीड़ित)

फतेहपुर के थरियांव थाना के हंसवा चौकी क्षेत्र अंर्तगत शुक्रवार रात बदमाशों ने बाइक सवार दम्पत्ति के साथ लूटपाट औऱ मारपीट की.मामला एकारी टीसी मार्ग का है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Latest Loot News Thariyav Thana

Fatehpur News:फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक बार फिर बदमाशों का आतंक शुरू हो गया है.जनपद में हमेशा से लूटपाट के लिए कुख्यात रहा थरियांव थाना एक बार फिर सुर्खियों में है.

शुक्रवार रात बदमाशों ने थरियांव थाने के हंसवा चौकी क्षेत्र अंर्तगत एकारी में बने जीएमआर प्लांट के नजदीक एकारी टीसी गांव के मध्य कृषि विभाग की बनी एक पुरानी बिल्डिंग के सामने रास्ते में कांटे डालकर बाइक सवार दम्पति के साथ लूटपाट औऱ मारपीट की.पति पत्नी के साथ बाइक में सवार उनके पांच साल के मासूम बच्चे को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा.मारपीट में बच्चे का भी सिर फूट गया है.

जानकारी के अनुसार टीसी गांव निवासी दिनेश द्विवेदी (45) उर्फ़ बड़े अपनी पत्नी ज्योत्सना (40) औऱ बेटे अक्षय (5) के साथ बाइक से शुक्रवार दोपहर तीन बजे फतेहपुर शहर स्थित ताम्बेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए गए हुए थे.दिनेश ने बताया कि वहां से लौटते समय रात हो गई. क़रीब 8:30 बजे वह एकारी टीसी मार्ग में कृषि विभाग की बनी बिल्डिंग के पास पहुँचें तो पूरा रास्ता कांटो से अवरुद्ध था.

तो उन्होंने बाइक रोक दी औऱ कांटा हटाने के लिए उतरने वाले थे लेकिन इतने ही देर में रोड में नीचे की तरफ़ खड़े तीन लोग उनकी बाइक के पास आ गए उनमें से दो के हांथों में डंडे थे उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया.सिर औऱ हाँथ में डंडे से कई वार कर दिए पत्नी के ऊपर भी डंडों से हमला किया इसी हमले में साथ में मौजूद बेटे के भी सिर में भी चोट लग गई.मारपीट के बीच एक ने पत्नी का पर्स खींच लिया.औऱ फ़िर उसी बिल्डिंग के पीछे से एकारी की तरफ़ भाग गए. पर्स में एक जोड़ी चांदी की नई तोड़िया व तीन जोड़ी पुरानी व चांदी के अन्य छोटे आभूषणों के साथ कुछ हज़ार की नगदी नगदी भरी हुई थी.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

सूचना पर थाने से पीआरवी औऱ हंसवा चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह मय फ़ोर्से पहुँचे उन्होंने ने घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली.चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है.अज्ञात बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है.घटना का खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us