Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:कार औऱ बाइक चुराने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश, बरामद हुईं आठ बाइकें व दो कार

Fatehpur news:कार औऱ बाइक चुराने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश, बरामद हुईं आठ बाइकें व दो कार
Fatehpur news:पुलिस हिरासत में आरोपी और बरामद वाहन।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर में एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश हुआ है,चोरों के पास से चोरी की आठ बाइकें व दो कार बरामद हुईं हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:शुक्रवार को फतेहपुर पुलिस (fatehpur police) के खाते में एक बड़ी सफलता जुड़ गई है।हथगाम थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष सिंह (ssi ashish singh) औऱ उनकी टीम द्वारा एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया गया है।एसपी सतपाल अंतिल (ips satpal antil) ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा की है।Fatehpur news

एसपी सतपाल अंतिल (ips satpal antil) द्वारा अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में शुक्रवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर उमेश (19) पुत्र राजकुमार निवासी इदरीसपुर थाना हथगाम औऱ भीम (28) पुत्र बाबूलाल निवासी तुलसीदासपुर थाना हथगाम को चोरी की दो मोटरसाइकिलो के साथ एसएसआई आशीष सिंह और उनकी टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने राजकुमार पासी (50) पुत्र ननकू निवासी इदरीसपुर थाना हथगाम का नाम भी बताया।पुलिस ने राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।फ़िर इनकी निशानदेही पर चोरी की 6 और बाइके व दो कारें मारुति ऑल्टो और मारुति वैगनआर भी बरामद हुईं।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार (asp rajesh kumar) ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us