Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:सड़क हादसे में घायल हुईं ग्राम प्रधान की इलाज़ के दौरान मौत

Fatehpur News:सड़क हादसे में घायल हुईं ग्राम प्रधान की इलाज़ के दौरान मौत
Fatehpur News: ग्राम प्रधान शिवदेवी (फ़ाइल फ़ोटो)

फतेहपुर के देवमई विकास खण्ड के कौड़िया ग्राम प्रधान की कानपुर में इलाज़ के दौरान मौत हो गई.निधन की सूचना पर इलाक़े में शोक की लहर दौड़ गई है.Fatehpur Gram Pradhan Death News

Fatehpur Latest News In Hindi:बीते चार दिनों पहले कानपुर नगर के कल्याणपुर इलाक़े में सड़क हादसे का शिकार होकर घायल हुईं देवमई विकास खण्ड के कौड़िया गाँव की ग्राम प्रधान शिव देवी की शुक्रवार देर रात कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई.ग्राम प्रधान के निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए देवमई जिला पंचायत सदस्य शानू सिंह गौतम देवमई प्रधान संघ अध्यक्ष रघुवंश यादव, पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह सहित कई क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव आदि ग्राम प्रधान के घर पहुँचे. Fatehpur Gram Pradhan News

नहीं बचाई जा सकीं ग्राम प्रधान..

जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान शिव देवी अपने पति पप्पू यादव के साथ बाइक से कानपुर गईं हुईं थीं.कानपुर में ही कल्याणपुर इलाक़े में बाइक की टक्कर एक वाहन से हो गई थी.जिसमें शिवदेवी गम्भीर रूप से घायल हो गईं थीं. उन्हें इलाज़ के लिए कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.जहाँ शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई. Fatehpur Latest News

अब होगा उपचुनाव..

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

ग्राम प्रधान शिव देवी की मौत के बाद अब कौड़िया ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए आगामी दिनों में शासन के निर्देश पर उपचुनाव कराया जाएगा.बता दें कि कौड़िया ग्राम पंचायत ओबीसी महिला के लिए आरक्षित थी.Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us