Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:शिवरात्रि पर ताम्बेश्वर मंदिर दर्शन के लिए गई युवती लापता.!

Fatehpur news:शिवरात्रि पर ताम्बेश्वर मंदिर दर्शन के लिए गई युवती लापता.!
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ज़िले में शिवरात्रि के दिन ताम्बेश्वर मंदिर गई युवती लापता हो गई है, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:शिवरात्रि के दिन घर से ताम्बेश्वर मंदिर दर्शन करने की बात कहकर निकली एक युवती लापता हो गई है।कई दिनों की तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपरहण का मुकदमा दर्ज किया है। fatehpur news

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली 19 साल की लड़की शिवरात्रि के दिन(11 मार्च) घर से ताम्बेश्वर मंदिर दर्शन के लिए गई हुई थी।लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।कई दिनों तक इधर उधर भटकने के बाद परिजनों की तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

परिजनों ने गांव के छैला उर्फ़ रामबाबू, शिवा औऱ राजा के ऊपर युवती का अपरहण करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस की सर्विलांस टीम भी युवती की तलाश में जुट गई है।कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज युवती की तलाश शुरू की है।जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us