Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Monkey News:फतेहपुर में एक दर्जन बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत FIR दर्ज

Fatehpur Monkey News:फतेहपुर में एक दर्जन बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत FIR दर्ज
Fatehpur News:बाग में मृत पड़े बंदर

यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक दर्जन बंदरों के एक साथ शव मिलने से हड़कंप मच गया है.इसके अलावा कई बंदर बेसुध पड़े मिले जिसके बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया है.पुलिस ने मुकदमा दर्ज जाँच शुरू कर दी है.बंदरों के शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा.मामला हथगाम थाना क्षेत्र का है. Fatehpur Monkey News

Fatehpur Latest Crime News:यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक साथ दर्जन भर बंदरों की हुई संदिग्ध मौत से हड़कंप मचा हुआ है.आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जहर देकर बंदरों की जान ली है.सूचना पर पहुंचीं पुलिस औऱ वन विभाग की टीम ने बंदरों के शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.शनिवार को सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.जिसके बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा.Fatehpur Monkey News

जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के सेमरहा गाँव में शुक्रवार देर शाम गाँव किनारे एक बाग में बंदरों के समूह को तड़पते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी.मौक़े पर थाना अध्यक्ष अश्वनी सिंह व वन विभाग की टीम पहुंचीं. मौके पर 11 बंदर दम तोड़ चुके थे. जबकि 6 बंदर बेसुध थे.जिनको इलाज़ के बाद आराम मिल गए औऱ वह सभी जंगल की तरफ़ भाग गए. सभी के मुंह से झाग निकल रहा था.

आशंका जताई जा रही है कि बंदरों ने कोई नशीला पदार्थ स्वयं से खा लिया या किसी ने जान बूझकर बंदरों के खाने में जहर मिलाकर उनकी हत्या की साजिश रची है.पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सेमरहा गाँव के आस पास बंदरों की काफ़ी संख्या हैं. बंदर गाँव के भीतर भी घुसे रहते हैं और उत्पात मचाते हैं. खेतों में फसलों का भी नुकसान करते हैं. ऐसे में किसी ने जानबूझकर बंदरों को जहर खिला दिया है. वहीं घटना के बाद से हिन्दू संगठनों में रोष है. बजरंग दल के आनन्द तिवारी ने कहा कि जिसने भी यह कृत्य किया है उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करे.इतना अमानवीय कार्य जिसने भी किया है उसको सजा मिलनी ही चाहिए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us