Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: पटाख़े फोड़ने से मना किया तो प्रधान ने अपने समर्थकों सहित कर दिया हमला।

Fatehpur News Today: पटाख़े फोड़ने से मना किया तो प्रधान ने अपने समर्थकों सहित कर दिया हमला।
घायल अवस्था मे रोटी विलखती युवती

फ़तेहपुर के सरौली गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में नवनिर्वाचित प्रधान और उसके समर्थकों ने हारे प्रत्याशी के घर पर हमला बोल दिया जिससे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट(Fatehpur Latest News Today)

Fatehpur Latest News Today: फ़तेहपुर में पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद आए दिन नए विवाद हो रहें हैं।ख़ास कर प्रधानी के चुनाव को लेकर अक्सर मारपीट की नई घटना प्रकाश में आ रही है।ताज़ा मामला सुल्तानपुर घोष(Thana Sultanpur Ghosh)थाना क्षेत्र के सरौली(Sarauli)गांव का है जहां नवनिर्वाचित प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ अन्य प्रत्याशी के घर पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया जिससे बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।(Fatehpur News Today)

दरअसल सरौली ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित प्रधान बंदिता मौर्या पुत्री सुरेंद्र कुमार मौर्या के समर्थक और परिजन हारे प्रत्याशी सावित्री देवी पत्नी अमित कुमार के घर के बाहर कई दिनों से पटाख़े फोड़ रहे थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे फ़िर से यही हरकत की गई जिससे नाराज़ होकर अमित कुमार ने पटाख़े फोड़ने से मना किया तो प्रधान कई समर्थकों और परिवारीजनों के साथ अमित के घर पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिससे बड़ी संख्या में अमित कुमार सहित उसके परिजन घायल हो गए हैं।(Fatehpur Latest News Today)

मामले में जानकारी देते हुए सीओ खागा गयादत्त मिश्रा(Gaya Datta CO Khaga) ने कहा कि सावित्री देवी के ससुर और अमित के पिता पन्नालाल की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मौके से अशोक कुमार और रंजीत को पकड़ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।(Fatehpur Latest News Today)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us