Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News:फतेहपुर में बाइक सवार युवक को लोडर ने कुचला देर रात हो पाई शिनाख्त

Fatehpur Accident News:फतेहपुर में बाइक सवार युवक को लोडर ने कुचला देर रात हो पाई शिनाख्त
Fatehpur Accident News

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार की रात बाइक सवार युवक को एक लोडर रौंदते हुए निकल गया.युवक की मौके पर ही मौत हो गई.पढ़ें पूरी ख़बर. Fatehpur Latest News Accident In Fatehpur Lalauli

Fatehpur News:ठंड के मौसम में सड़क हादसों में तेज़ी से वृद्धि हो जाती है. क्योंकि धुंध औऱ कोहरे की वजह से सड़क पर चलते वाहन साफ़ नहीं दिखते.सबसे ज्यादा हादसे कार और बाइक के होते हैं.इस मौसम में रात में सफ़र करने से बचना चाहिए.औऱ यदि सफ़र पर निकलना भी पड़े तो कोशिश करें वाहनों की स्पीड धीमी रखें.Fatehpur Road Accident

सोमवार रात इसी धुंध और कोहरे के चलते एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया है.ललौली थाना क्षेत्र के गाजीपुर बहुआ मार्ग पर कमलापुर मोड़ के पास बाँदा की तरफ़ जा रहे बाइक सवार युवक को एक लोडर टक्कर मारते हुए निकल गया.युवक हेलमेट लगाए हुए था लेकिन हेलमेट छिटक कर बाहर गिर गया और सिर कुचल गया.जिसके चलते युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. Fatehpur Latest News

बाँदा जिले का था युवक..

युवक बिना नम्बर की बाइक से था जिसके चलते शिनाख्त में थोड़ा समय लग गया.सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने युवक के जेब में पड़े मोबाइल से जब उसके परिचितों को सूचना दी तब जाकर मृतक युवक की शिनाख्त हो सकी.युवक बाँदा ज़िला के चिल्ला थाना क्षेत्र के बबिया गाँव का रहने वाला था.युवक का नाम मनोज यादव है.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

मनोज की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है. परिवारीजनों ने बताया कि मनोज खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था. सोमवार को वह किसी काम से फतेहपुर आया था. Fatehpur Road Accident

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. टक्कर मारने वाले लोडर और उसके चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us