
Fatehpur Accident News:फतेहपुर में दरोगा की कार से युवक की मौत सदर में घण्टों चला हंगामा
फतेहपुर में मंगलवार रात हाइवे किनारे एक ट्रक में काम कर रहे दो मैकिनक युवकों को तेज़ रफ़्तार एक कार ने कुचल दिया.जिससे एक युवक की मौत हो गई.दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur News sub inspector car accident
Fatehpur News: फतेहपुर में मंगलवार रात एक तेज़ रफ़्तार कार ने दो युवकों को कुचल दिया.जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है.जिसका इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है.युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर घण्टों हंगामा भी किया.हंगामे की सूचना पर मौक़े पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा. Fatehpur Road Accident News
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर निवासी साहिल (19) पुत्र मो. बन्ने औऱ जफर (19) पुत्र कासिम निवासी मसवानी नउवा बाग में हाइवे किनारे स्थित एक ट्रक सर्विस की दुकान में काम करते हैं. रात करीब 8:30 बजे दोनों एक ट्रक में काम कर रहे थे तभी बग़ल से आई तेज रफ़्तार अनियंत्रित एक स्विफ़्ट डिज़ायर कार ने साहिल औऱ जफ़र को जोरदार टक्कर मार दी. कार फतेहपुर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) रवि प्रकाश गौतम चला रहा था. वह कार में अकेले ही था.मौक़े पर मौजूद रहे लोगों की मानें तो आरोपी दरोगा नशे में धुत्त था औऱ कार को बहुत तेज रफ्तार में चला रहा था. Fatehpur Road Accident News

उधर आरोपी दारोगा भी मेडिकल परीक्षण हो रहा था. Fatehpur Road Accident News
