Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Panchayat Election:फतेहपुर में चुनाव से पहले ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक समेत 6 पर दर्ज हुई FIR

Up Panchayat Election:फतेहपुर में चुनाव से पहले ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक समेत 6 पर दर्ज हुई FIR
Fatehpur news:सांकेतिक फ़ोटो।

यूपी के फतेहपुर (fatehpur news) में एक गाँव के प्रधान, पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायक समेत छः लोगों के विरुद्ध एडीओ पंचायत की तरफ़ से एफआईआर दर्ज कराई गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच एक ग्राम प्रधान औऱ वहां तैनात रहे पंचायत कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।सरकारी धन ग़बन के मामले में 6 लोगों के विरुद्ध गाँव में प्रशासक की भूमिका में नियुक्त एडीओ पंचायत की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है।यह पूरा मामला हथगाव विकास खण्ड के पट्टी शाह गाँव का है।Fatehpur news

सरकारी धन के दुरुपयोग व ग़बन करने के आरोप में ग्राम प्रधान तक़सीर फात्मा, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्णपाल कैथल, तत्कालीन तकनीकी सहायक शिवओम, तत्कालीन अवर अभियंता अखिलेश यादव, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी विद्याभूषण और ग्राम विकास अधिकारी सन्तोष कुमार के विरुद्ध एडीओ पंचायत सन्तोष श्रीवास्तव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। fatehpur ptti shah gram pradhan

जानकारी के अनुसार गाँव में विकास कार्यों में ख़र्च किए जाने वाले सरकारी धन में अनियमता बरते जाने की शिकायत राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ धुन्नी सिंह ने ग्राम विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से की थी।जिस पर ग्राम्य विकास मंत्रालय की तरफ़ से प्रावधिक परीक्षक टीएसी प्रयागराज मंडल द्वारा जांच की गई जाँच में कुल 13 लाख 48 हज़ार 531 रुपये के सरकारी धन के ग़बन का मामला प्रकाश में आया।जिसके बाद मंगलवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। up panchayat election

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us