Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News : फतेहपुर में एक औऱ लाश मिलने से सनसनी ग्रामीणों में दहशत

UP News : फतेहपुर में एक औऱ लाश मिलने से सनसनी ग्रामीणों में दहशत
नहर में उतराता मिला शव

यूपी के फतेहपुर में नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैली गई है. आए दिन ज़िले में नदी नहरों में मिल रहे अज्ञात शवो से ग्रामीणों में दहशत है.ताजा मामला बकेवर थाना क्षेत्र का है.

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले में एक बार फिर अज्ञात युवक का नहर में उतराता शव मिलने से सनसनी फैल गई है. ज़िले के बकेवर थाना क्षेत्र ( Bakevar Thana News ) के शाहजहांपुर नहर पुलिया के पास नहर में एक युवक का शव स्थानीय ग्रामीणों ने उतराता हुआ देखा.

शव मिलने की सूचना पर मौक़े पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय बकेवर थाने का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुँचा. शव को पुलिस ने बाहर निकलवाया. आस पास के लोगों से शव की पहचान कराई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवा दिया है.

बकेवर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी.शव की पहचान के लिए आस पास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है.मृतक नीली शर्ट औऱ काला पैंट पहने हुए हैं.

बता दें कि फतेहपुर में पिछले एक साल में दर्जन भर से ज़्यादा अज्ञात युवक युवतियों के शव मिल चुके हैं. जिनमें से अधिकांश की शिनाख्त तक नहीं हो पाई है. ग्रामीणों में दहशत है कि हत्यारे हत्या कर के लाशों को फतेहपुर के इलाकों में नदी नहरों में फेंक रहे हैं.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us