Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Jail News : जब फतेहपुर का जिला जेल बन गया परीक्षा केंद्र

Fatehpur Jail News : जब फतेहपुर का जिला जेल बन गया परीक्षा केंद्र
जेल में परीक्षा देते कैदी

फतेहपुर जिला जेल रविवार को परीक्षा केंद्र बन गया. साक्षरता निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर जेल में बन्द निरक्षर कैदियों को शिक्षित करने के बाद उनकी लिखित परीक्षा ली गई.


हाईलाइट्स

  • जिला जेल में परीक्षा का आयोजन..
  • निरक्षर कैदियों को शिक्षित कर ली गई परीक्षा..
  • जेल अधीक्षक की सराहनीय पहल..

Fatehpur Jail News : फतेहपुर का जिला जेल रविवार को परीक्षा केंद्र बन गया. जेल में सजा काट रहे कैदियों ने इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया. दरअसल  साक्षरता निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर जिला जेल में परीक्षा का आयोजन किया गया.

जिला कारागार में कुल 1400  बंदी निरुद्ध हैं जिसमे महिलाओं की संख्या 50 के लगभग है और पुरुष बंदियों की संख्या 1350 है, जिन्हे जेल में आयोजित तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षित व जागरूक किया जाता है. 

जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि आयोजित परीक्षा में जेल में रहकर शिक्षा प्राप्त किए अनपढ़ महिला व पुरुष बंदियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. परीक्षा में कुल 64 बंदियों ने प्रतिभाग किया और जिसमे 9 महिला कैदी शामिल थीं. उन्होंने बताया परीक्षा दे रहे सभी परीक्षार्थी जेल में आने से पहले अनपढ़ थे और जेल में आकर उन्हें शिक्षित किया गया. जो अब तमाम जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us