Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Holi 2022:फतेहपुर में होली के हुड़दंग में दो पक्षों में भारी बवाल कई लोग घायल पुलिस पर भी पथराव

Holi 2022:फतेहपुर में होली के हुड़दंग में दो पक्षों में भारी बवाल कई लोग घायल पुलिस पर भी पथराव
Fatehpur:बवाल के दौरान मौजूद पुलिस बल

यूपी के फतेहपुर में होली के मौक़े पर रंग लगाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया.पुलिस पर भी हमला हो गया.कई पुलिसकर्मियों सहित दोनों पक्षों से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं.मौक़े पर डीएम, एसपी सहित दर्जनों थानों का पुलिस फोर्स व पीएसी पहुँचीं जिसके बाद हालात काबू में हुए. Fatehpur Kishanpur Bawal News

Fatehpur News:होली के मौके पर कई जिलों में लॉ एंड आर्डर की स्थिति ख़राब हो गई.यूपी के फतेहपुर में भी दो पक्षों के बीच हुए जातीय संघर्ष में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं.घायलों में कई पुलिस कर्मी भी शामिल हैं.मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर क़स्बे का है.देर रात तक कई थानों का पुलिस फोर्स मौक़े पर तैनात रहा.फ़िलहाल स्थिति पुलिस प्रशासन के नियंत्रण में बताई जा रही है.हालांकि घटना के क़रीब 16 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस के अधिकारियों की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. Fatehpur Holi News

क्या है पूरा मामला..

जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र सरौली गाँव के रहने वाले दो लड़के किशनपुर क़स्बे दवा कराने आए हुए थे.इसी दौरान रंग खेल रहे लड़कों के समूह ने सरौली के लड़कों को रोक लिया औऱ फिर रंग लगाने के चक्कर में आपस में मारपीट औऱ गाली गलौज होने लगी.Fatehpur News

देखते ही देखते दोनों पक्षों से दर्जनों लोग लाठी डंडा ले इकठ्ठा हो गए.सूचना पर थाने का पुलिस फोर्स भी पहुँचा लेकिन हालात नियंत्रण नहीं हुए.इसके बाद डीएम, एसपी सहित ज़िले के क़रीब दर्जन भर थानों का पुलिस फोर्स मौक़े पर पहुँचा, बलवा पर उतारू भीड़ ने पुलिस प्रशासन की गाड़ियों पर भी पथराव कर दिया.जिसके चलते हथगाम थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह सहित कई पुलिस कर्मियों को गम्भीर चोटें आ गईं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

फिलहाल इस मामले में ख़बर लिखे जाने तक पुलिस के अधिकारियों की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us