Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: ठेकेदार मनीष तिवारी हत्याकांड- पिता ने साले औऱ साथी पर लगाए आरोप

Fatehpur UP News: ठेकेदार मनीष तिवारी हत्याकांड- पिता ने साले औऱ साथी पर लगाए आरोप

ठेकेदार मनीष तिवारी पर जानलेवा हमला बीते 4 जून को हुआ था।ग्यारह जून की रात कानपुर के अस्पताल में उनकी मौत हो गई।लेकिन घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस के हाँथ खाली है।शुक्रवार को मृतक ठेकेदार के पिता उमाशंकर तिवारी ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसपी सहित कई उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है. Fatehpur UP News Manish Tiwari Murder Case Latest News

Fatehpur UP News: ठेकेदार मनीष तिवारी पर हुए जानलेवा हमले का राज गहराता जा रहा है।मनीष की अस्पताल में मौत हो जाने के बाद भी पुलिस अब तक एक भी हमलावर को पकड़ नहीं पाई है।ऐसे में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।शुक्रवार को ठेकेदार के पिता उमाशंकर तिवारी ने बेटे के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसपी सहित कई उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। Fatehpur Manish Tiwari Murder Case Latest News

ठेकेदार मनीष तिवारी के पिता उमाशंकर तिवारी ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि मनीष के ऊपर जिस रात हमला हुआ था उस रात उसके साथ मनीष का साला अनुज उर्फ पप्पू शुक्ला औऱ साथी गौरव अग्निहोत्री मौजूद थे।उन्होंने सीधे तौर पर साले अनुज और गौरव पर आरोप लगाते हुए बताया कि इन्ही दोनों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या की है।जिस रात मनीष ने अस्पताल में दम तोड़ा उसके बाद से ये फ़रार हैं।अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए।पुलिस को इन लोगों से पूछताछ करनी चाहिए ये सारा सच कबूल देंगे।उन्होंने कोतवाली पुलिस पर पूरे मामले में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया।

उमाशंकर तिवारी बातचीत के दौरान फूट फूट कर रोने लगे उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो वह डीएम एसपी की चौखट पर सिर पटक पटक कर आत्महत्या कर लेंगे।

उल्लेखनीय है कि मूल रूप से खागा कोतवाली के ब्राह्मणपुर गांव के रहने वाले श्रद्धा कॉन्ट्रेक्शन के मालिक औऱ ज़िले के बड़े बिजली ठेकेदार रहे मनीष तिवारी वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र के शकुन नगर में रहते थे।बीते चार जून की रात वह मरणासन्न हालत में पत्थरकटा चौराहे पर खून से लथपथ पुलिस को मिले थे।जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था जहाँ से डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया था।कानपुर के एक निजी अस्पताल में वह भर्ती रहे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका औऱ 11 जून की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।इस मामले में शहर कोतवाली में पिता की ओर से 6 जून को एफआईआर दर्ज कराई गई थी।fatehpur up news contractor manish tiwari murder case father accuses brother in law and partner

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us