
Fatehpur UP Board Exam 2023 : फतेहपुर में सीडीओ ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण
On
योगी सरकार के नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराए जाने के फरमान का जिला फतेहपुर में सख़्ती से पालन कराया जा रहा है. जिले के उच्चाधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं जिसके चलते नकल माफियाओं के मंसूबो पर पानी फिरता हुआ दिख रहा है.
Fatehpur News : यूपी में बोर्ड परीक्षा में इस बार काफ़ी हद तक योगी सरकार की सख्ती के चलते जिला प्रशासन भी नकल पर नकेल कसे हुए है. जिले के शीर्ष अफ़सर लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं. बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ( CDO ) सूरज पटेल द्वारा परीक्षा केन्द्र 1033 - राजकीय बालिका इण्टर कालेज फतेहपुर का 03:30 बजे अपरान्ह औचक निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर इण्टरमीडिएट उर्दू विषय की परीक्षा हो रही थी. सीडीओ सूरज पटेल ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर उक्त विषय में कुल 43 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 42 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया. परीक्षा केन्द्र पर नकलविहीन, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण रूप से परीक्षा संचालित पायी गयी.
Tags:
Related Posts
Latest News
28 Oct 2026 21:29:23
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
