
Fatehpur News : कोतवाली पुलिस के हाँथ लगे गांजा सप्लायर कुख्यात तस्कर शिवहरे बन्धु फ़रार
On
फतेहपुर की कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने जॉइंट ऑपरेशन में गांजे की बड़ी मात्रा के साथ दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है.पुलिस कप्तान ने बताया गैंग के तीन सदस्य चकमा देकर फरार हो गए हैं. फ़रार अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें हैं, सभी के विरुद्ध गैंग्गस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.
Fatehpur News : हर बार की तरह इस बार गाँजा के खिलाफ हुई कार्रवाई सिर्फ़ प्यादों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही है.असली खिलाड़ी भी पुलिस की कार्यवाही में फ़रार घोषित कर दिए गए हैं.पुलिस कप्तान ने तीनों फ़रार अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही है, साथ ही इस पूरे गैंग के विरुद्ध गैंग्गस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर सम्पत्ति कुर्क किए जाने का बयान दिया है.

फतेहपुर की सदर कोतवाली पुलिस औऱ स्वाट टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान लोधीगंज अंडर बाईपास से एक पिकअप गाड़ी से 2 कुंतल 5 किलो गांजा बरामद किया है. जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है.पिकअप से गांजा की सप्लाई करने जा रहे आशीष उर्फ बउआ निवासी जौहरपुर थाना तिंदवारी व प्रिंशु सोनी निवासी अतर्रा रोड बबेरू जनपद बाँदा को गिरफ्तार किया है.



Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
