Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में पुलिस ने पकड़ी लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब

Fatehpur News : फतेहपुर में पुलिस ने पकड़ी लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब
पकड़ी गई अवैध शराब के साथ पुलिस

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस ने हरियाणा से बिहार जा रही है लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है, तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है. एसपी ने गैंग्गस्टर एक्ट के तहत तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की बात कही है.

Fatehpur News : हरियाणा से बिहार जा रहे अवैध शराब के जखीरे को फतेहपुर में पुलिस ने पकड़ लिया है. पकड़ी गई शराब की क़ीमत लाखों में बताई जा रही है. टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.तस्कर के दो साथी भागने में कामयाब हुए है.

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि लगातार हाइवे से अवैध शराब तस्करी होने की शिकायतें मिल रही थी.शराब तस्करों को पकड़ने के लिए स्वाट टीम और मलवां पुलिस को लगाया गया था.

शुक्रवार को स्वाट प्रभारी अनुरूद्ध द्विवेदी, थानाध्यक्ष मलवां आलोक पांडेय सिपाही पंकज सिंह, अनिल सिंह, विपिन मिश्रा, ओम तिवारी ने एनएच 2 के अल्लीपुर फ़्लाईओवर से चेकिंग के दौरान शराब से लदी डीसीएम गाड़ी पकड़ी. डीसीएम से अलग अलग ब्रांड की 270 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की. जिसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस ने एक शराब तस्कर राजकुमार पाल निवासी मनोहरपुर सहारनपुर को गिरफ्तार किया.दो तस्कर धर्मवीर निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा, शब्बीर निवासी शामली फरार हो गए. एसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.आरोपियो पर गैंगेस्टर की कार्रवाई कर संपत्ति भी कुर्क की जाएगी. एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का नगद इनाम दिया है.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us