Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद

Fatehpur News : फतेहपुर में भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद
एसपी खुलासा करते हुए

फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाँथ लगी है, जहानाबाद पुलिस व स्वाट टीम प्रथम द्वारा अवैध असलहा बनाने के कारखाने का खुलासा किया गया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में भारी मात्रा में बरामद हुए अवैध असलहे..
  • जहानाबाद पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से मिली सफलता..
  • अवैध असलहों के साथ भारी मात्रा में उपकरण भी हुए बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार..

Fatehpur News : फ़तेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाँथ लगी है. जहानाबाद पुलिस औऱ स्वाट टीम ने अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है. करते हुए बड़े पैमाने पर असलहा बनाने के उपकरण सहित असलहों का जखीरा बरामद किया है, पकड़ा गया असलहा बनाने वाला मास्टर माइंड निकाय चुनाव को देख असलहों की बिक्री को लेकर बड़ी संख्या में असलहों को तैयार कर रखा था.

खुलासा करते हुए एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त सन्तोष पाल जहानाबाद के पाताली देवी मंदिर के पास जंगल मे अवैध तरीके से असलहों को बनाकर जिले सहित अन्य जनपदों में बिक्री किया करता था, जिसे स्वाट टीम और जहानाबाद फोर्स ने घेराबंदी कर पकड़ते हुए बड़ा खुलासा किया, पकड़ा गया संतोष पाल जो कि हुसेनगंज का रहने वाला है और इसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे जिले अन्य थानों में दर्ज है, एसपी ने बताया कि पकड़े गए संतोष के पास से ढेर सारे असलहे और जिंदा कारतूस सहित असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए है, 

पुलिस कप्तान राजेश सिंह ने बताया कि स्वाट टीम और जहानाबाद थाने की पुलिस ने एक बहुत ही अच्छा काम किया है जंगल से तमंचे की फैक्ट्री बनाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है और उससे 13 अवैध तमंचे बने हुए उसमे पीतल के लोहे के ढेर सारी नाल बरामद हुई है उपकरण ढेर सारे बरामद हुए हैं कारतूस बरामद हुई है और निश्चित तौर पर इन तेरह तमंचों का उपयोग इस होने वाले नगर निकाय चुनाव में कहीं न कही किया जाता, इसका भंडाफोड़ पुलिस ने किया है और इनके मंसूबों पर पानी फेरा है निश्चित तौर पर इन असलहों का उपयोग अगल बगल के जनपदों में भी होता और मेरे द्वारा इस पूरी पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जा रहा है।

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us