Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Mausam News : फतेहपुर में बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ाई

Fatehpur Mausam News : फतेहपुर में बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ाई
पकी खड़ी तिलहन की फसल

बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. पकी खड़ी फसलों का अधिक बारिश हो जाने से ख़राब होना तय है. शनिवार औऱ रविवार को जनपद के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई.


हाईलाइट्स

  • बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें..
  • अगले दो दिन तेज़ बारिश का अनुमान..
  • बारिश के चलते पकी फसलों के खराब होने का ख़तरा..

Fatehpur Mausam News : मौसम में अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है. गेहूं, तिलहन आलू आदि की फसलें पकी हुई खड़ी है. बारिश का सिलसिला यदि नहीं थमा तो फसलों का खराब होना तय है. किसानों की पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर सकता है. फतेहपुर ज़िले में शनिवार के बाद रविवार को भी बारिश हुई है.

एक ओर जहां किसान आलू का दाम बेहद कम होने से परेशान हैं. वहीं दूसरी ओर पानी बरस जाने से कोल्ड स्टोर के बाहर ट्रैक्टर ट्राली में लदा खड़ा आलू भीग रहा है . किसानों के सामने अब आलू को सड़ने से बचाने की भी चुनौती है.

वहीं गेहूं की बात करें तो इस समय कटाई की शुरुआत हो चुकी है लेकिन पानी बरस जाने के चलते कटाई प्रभावित हो रही है और दाने के काले होकर बर्बाद होने का भी खतरा है. हालांकि अभी बारिश तेज नहीं हुई है जिसके चलते नुकसान की संभावना कम है लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक फतेहपुर जिले में अगले दो दिनों तक माध्यम से तेज बारिश हो सकती है साथ ही साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी अनुमान है.

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us