Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में माँ बेटी का शव फाँसी के फंदे पर लटका मिला

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में माँ बेटी का शव फाँसी के फंदे पर लटका मिला
Fatehpur:शव के पास रोते बिलखते बच्चे

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक माँ औऱ बेटी का शव फाँसी के फंदे से झूलता मिला.सुबह घर वालो को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया.पढ़ें पूरी खबर.. Fatehpur Mother Daughter Suicide In Hussainganj Thana Are

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है.एक मां औऱ उसकी जवान बेटी का शव घर के भीतर फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार ज़िले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आम्बी गांव निवासी गया प्रसाद पुत्र रामशरण पाल अपने पिता के साथ घर के बाहर सोया हुआ था.गया प्रसाद की पत्नी आशा देवी अपनी बेटी सीमा (16) के साथ घर में सोई हुई थी.सुबह माँ बेटी दोनों का शव फाँसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला.जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

पति से होता था विवाद..

बताया जा रहा है कि मृतका आशा देवी का पति गया प्रसाद नशे का आदी था.नशे में वह आए दिन घर मे मारपीट करता था.बीते दिन भी घर में मारपीट हुई थी.गया प्रसाद के चार बेटे व दो बेटियां थीं.सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी.छोटी बेटी हाईस्कूल की छात्रा थी.मां बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गाँव में कई तरह की चर्चाएं आम हैं.फ़िलहाल पुलिस आत्महत्या औऱ हत्या दोनों एंगल से जाँच में जुटी हुई है.पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.घटना के सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है.कुछ लोगों से पूछताछ भी जारी है.साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us