Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Awaidh Khanan : फतेहपुर में हो रहे अवैध खनन से बैकफुट पर योगी सरकार अखिलेश यादव ने बोला हमला

Fatehpur Awaidh Khanan : फतेहपुर में हो रहे अवैध खनन से बैकफुट पर योगी सरकार अखिलेश यादव ने बोला हमला
Fatehpur Awaidh Khanan

दोआबा का क्षेत्र हमेशा से अवैध खनन के लिए कुख्यात रहा है, जिलाधिकारी तक फतेहपुर के अवैध खनन पर निलंबित हुए, लेकिन अधिकारी, माफिया, नेता औऱ पुलिस की गठजोड़ से ये गोरखधंधा हमेशा से फलता फूलता रहा. अब अखिलेश यादव ने फतेहपुर में हो रहे अवैध मौरंग खनन का वीडियो ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है.

Fatehpur Awaidh Khanan News : फतेहपुर की मौरंग खदानों में धड़ल्ले से जारी अवैध खनन का मामला लखनऊ तक गूंज रहा है. फतेहपुर की कोर्रा कनक मौरंग खदान में हैवी पोकलैंड मशीनों से जलधारा में हो रहे खनन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. जिसको शुक्रवार को सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है कि- "उप्र में अवैध खनन करनेवालों बुलडोज़रों पर बुलडोज़र कब चलेगा या फिर हिस्सा-बाँट की मिलीभगत का गोरखधंधा यूँ ही चलता रहेगा"

उल्लेखनीय है कि दोआबा का क्षेत्र हमेशा से लाल सोने की लूट के लिए कुख्यात रहा है, सरकार किसी भी पार्टी की रही हो यहां खनन कराने वाले मौरंग कारोबारियों ने सत्ताधारी दल के नेताओं से लेकर अधिकारियों तक को अपने सिस्टम से दूर जानें नहीं दिया है. हमेशा से यहां की खदानों में नियम विरुद्ध मनमाने ढंग से मौरंग खनन किया जा रहा है. कोर्रा कनक कम्पोजिट खदान का वीडियो कैमरे में कैद हो गया. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बड़ी बूम वाली मशीनें जलधारा से मौरंग निकाल रही है.

वीडियो वायरल होने के बाद डीएम श्रुति ने जाँच टीम भेजी है. लेकिन ख़बर लिखे जाने तक जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी जानकारी जिला प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us