Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agniveer Protest:फतेहपुर में भी 'अग्निपथ योजना' के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन

Agniveer Protest:फतेहपुर में भी 'अग्निपथ योजना' के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन
Agniveer Protest Fatehpur

केन्द्र सरकार द्वारा सेना में चार साल के लिए भर्ती किए जाने की योजना का पूरे देश में विरोध होना शुरू हो गया है.बिहार,झारखंड, उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन तेज हो गया है. गुरुवार को यूपी के कई शहरों में युवाओं ने प्रदर्शन किया फतेहपुर में बड़ी संख्या में युवा फतेहपुर रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. Boycott TOD Army Agniveer Recruitment Agnipath Scheme

Fatehpur News:सरकार जिन्हें अग्निवीर बनाने की योजना बना रही है, वह सरकार की इस योजना के विरोध में उतर गए हैं. जगह जगह प्रदर्शन हो रहें हैं. बिहार में प्रदर्शन हिंसक होने की खबरें हैं. यूपी के कई जिलों में गुरुवार सुबह से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. Fatehpur Agnipath Protest

फतेहपुर में भी बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर युवाओं ने प्रदर्शन किया.युवाओं की मांग है कि सेना भर्ती की पुरानी प्रक्रिया ही बहाल की जाए. सरकार द्वारा लांच की गई अग्निपथ योजना से सेना  भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं को झटका लगा है. सरकार को तत्काल इस योजना को रद्द करना चाहिए.

फतेहपुर रेलवे स्टेशन के पास सैकड़ो की तादात में इकठ्ठा हुए युवाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.युवा कलक्ट्रेट पहुँच डीएम को ज्ञापन देने की मांग कर रहे थे.लेकिन पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया.मौक़े पर सदर एसडीएम पहुँचे तो युवाओं ने ज्ञापन एसडीएम को सौंप दिया.मौक़े पर सीओ सिटी दिनेश चन्द्र मिश्र, शहर कोतवाल अमित कुमार मिश्र भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे.

क्या है अग्निपथ योजना..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

भारत सरकार ने अग्निपथ योजना लांच की है.जिसके तहत भर्ती निकाल कर सरकार चार चार सालों के लिए सेना में युवाओं को नौकरी देगी.इस योजना के तहत भर्ती होने वाले सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा.इसकी घोषणा मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर की.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us