फतेहपुर:दर्दनाक:बदरंग हुई होली!बेकाबू ट्रक ने किशोर को कुचला..गुस्साए लोगों ने ट्रक फूँका।
On
खागा कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास में तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई..घटना के बाद गुस्साए लोंगो ने ट्रक में आग लगा दी पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फ़तेहपुर: होली की खुशियां एक परिवार में अचानक मातम में बदल गई,जब परिवार का एक चिराग ट्रक की चपेट में आने से बुझ गया।
मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के NH2 पूर्वी बाईपास का है।मिली जानकारी के अनुसार हिमांशू(13) पुत्र बुधानी निवासी हसनपुर अकोढ़ीया अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ से वापस साइकिल में सवार होकर अपने गाँव हसनपुर अकोढिया जा रहा था जब हिमांशू खागा के पूर्वी बाईपास पहुंचा तो किशनपुर की तरफ़ से खागा जा रहे एक बेक़ाबू ट्रक ने उसको टक्कर मार दी जिसके चलते वह ट्रक के नीचे आ गया औऱ उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद बेक़ाबू भीड़ ने की आगजनी..!

Tags:
Related Posts
Latest News
05 Oct 2026 21:38:01
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
