फ़तेहपुर:रुबेला का टीका लगने से तीस बच्चों की हालत बिगड़ी-ग्यारह अस्पताल में भर्ती।
On
फ़तेहपुर के सरस्वतीे बाल मंदिर कलेक्टरगंज में लगभग सत्तर बच्चों को रुबेला का टीका लगाया गया। जिनमें से तीस बच्चों की तबियत अचानक खराब हो गई और ग्यारह स्कूली बच्चों को आननफानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...
फ़तेहपुर: बच्चों को बीमारियों से बचाने के जो टीके लाभदायक होते हैं वहीं टीके अगर उसकी सावधानियों के बगैर लगा दिए जाएं तो उससे नुकसान होना भी वाज़िब है। शुक्रवार को शहर के कलेक्टरगंज स्थित सरस्वती बाल मंदिर में रुबेला का टीकाकरण किया गया लगभग सत्तर बच्चों के टीकाकरण होने के बाद तीस बच्चों की हालत अचानक बिगड़ने लगी।


प्रश्न इस बात है कि वैक्सीन देने से पहले क्या उनके जानकर इससे जुड़ी हुई सावधानियों को साझा नहीं करते है? या फिर इसे घोर लापरवाही कहीं जाए।आपको बतादें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जिसमें बच्चों की हालत ख़राब हुई है इससे पहले भी कई बच्चों को टीकाकरण के बाद सदर अस्पताल लाया जा चुका है।
Tags:
Related Posts
Latest News
02 Oct 2026 15:42:24
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
