Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:भदसरी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम ने गठित की कमेटी..बढ़ सकती हैं मुश्किलें..!

फतेहपुर:भदसरी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम ने गठित की कमेटी..बढ़ सकती हैं मुश्किलें..!
फ़ाइल फोटो डीएम आञ्जनेय कुमार का भदसरी दौरा

भिटौरा विकास खण्ड के भदसरी ग्राम में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम आञ्जनेय कुमार सिंह ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है जो दो दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी..क्या है पूरा मामला पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह द्वारा गाँव गाँव किए जा रहे औचक निरीक्षण से ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात कर्मचारियों के साथ साथ ग्राम प्रधानों की भी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।

बीते नौ जनवरी को भिटौरा ब्लाक के भदसरी ग्राम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में पिछले तीन सालों में कराए गए विकास कार्यों को देखा जिसमें उनको खामियां ही खामियां नजर आईं।गाँव मे व्याप्त गंदगी औऱ अवैध कब्ज़े को देखकर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कानूनगो,लेखपाल को निलंबित कर दिया था तथा पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगते हुए ग्राम प्रधान के ऊपर भी जांच के आदेश दिए थे।जिसके बाद भिटौरा ब्लाक के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र शुक्ला ने प्रेस वार्ता के माध्यम से डीएम के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा था कि जिलाधिकारी द्वारा जातीय संक्रियता व विरोधियों से मिलकर ग्राम पंचायत भदसरी में कार्यवाही की गई है औऱ उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया गया है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आपकों बता दे कि राजेन्द्र शुक्ला की माँ भदसरी ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। इसी बीच शुक्रवार को जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह ने भदसरी ग्राम पंचायत में पिछले तीन वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है कमेटी में जिला विकास अधिकारी,उपायुक्त स्व रोजगार,सहायक अभियंता निर्माण खण्ड-2लोक निर्माण विभाग,जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण व नेहरू युवा संगठन टीसी जो दिनों के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौपेंगी।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us