Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर के छात्र की कोरोना पर लिखी गई कविता सोशल मीडिया में हो रही है वायरल..आप भी पढ़ें..!

UP:फतेहपुर के छात्र की कोरोना पर लिखी गई कविता सोशल मीडिया में हो रही है वायरल..आप भी पढ़ें..!
फतेहपुर:प्रद्युम्न त्रिपाठी।

फतेहपुर में रहने वाले एक छात्र की कोरोना पर लिखी कविता इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही है..युगान्तर प्रवाह पर आप भी पढ़ें..

फतेहपुर:शहर के गाजीपुर बस स्टॉप अशोक नगर में रहने वाले छात्र प्रद्युम्न त्रिपाठी ने वैश्विक महामारी कोरोना पर एक कविता लिखी है।प्रद्युम्न वैसे तो विज्ञान के छात्र हैं।लेकिन कविता लिखने और पढ़ने में रुचि रखते हैं।(fatehpur corona virus news) इनके पिता सुरेश प्रसाद त्रिपाठी पेशे से प्राइमरी अध्यापक हैं।कोरोना के इस दौर में जब लोग हताश और निराश और घबराएं हुए हैं तो उनकी यह कविता लोगों को कोरोना का डटकर सामना करने की प्रेरणा दे सकती है।आप भी उनकी कविता को पढ़े.

ये भी पढ़े-लॉकडाउन-2:फतेहपुर में लागू हो गए हैं ये नियम..डीएम-एसपी ने जारी किए दिशा निर्देश..!

जब जब मनुष्य ने ठाना है हर कठिनाई को पहचाना है।
जो सम्भल गया वह मानव है जो न सम्भला वो दानव है।।

भय अंधेरी रातों का हो या फिर दिनभर के सन्नाटों का ।
इक नया सवेरा आता है भय सन्नाटों का मिट जाता है।। 

काली अंधियारी घनघोर घटा भयभीत जरुर कर जातीं है।  यही घटा बारिश की बूँदों संग धरती की प्यास बुझातीं है।। 

Read More: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

अब डरकर नहीं लडकर इस अदृश्य शत्रु को हराना होगा।  
जाति धर्म मजहब से हटकर सबको साथ निभाना होगा।।  

भ्रगु मुनि की यह तपोभूमि अब इसका मान बढाना होगा।अब मिलकर इस विपदा से भारत को मुक्त कराना होगा।।

गंगा जमुना दोनों की धारा इस जनपद का मान बढाती हैं। 
हम मिल जुलकर सब एक रहें वो यही बात समझाती हैं।।

कुछ दिन की कठिनाई है हर विपदा को टल जाना होगा।
संपूर्ण विश्व को अपने इस साहस का ज्ञान कराना होगा।।

बलिदान हुये देश की खातिर उनका ऋण चुकाना होगा। 
सरहद में करते जो रक्षा उन सब का फर्ज निभाना होगा।।

आओ मिलकर करें प्रतिज्ञा सब मिलकर साथ निभायेंगे। 
अपने जनपद और इस भारत को कोरोना मुक्त करायेंगे।।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us