Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण में प्रधान,सचिव व ठेकेदार का बड़ा खेल..ग्रामीणों ने की एसडीएम से शिकायत!

फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

मलवां विकास खण्ड के अंतर्गत बन रहे एक आंगनवाड़ी केंद्र के भवन को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान,सचिव व ठेकेदार के ऊपर गम्भीर आरोप लगाए हैं..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर की इस एक्सक्लुसिव रिपोर्ट में।

फतेहपुर:ज़िले में इन दिनों आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने के लिए भवन निर्माण का काम विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं द्वारा तेज़ी से शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केंद्र के भवन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी ज़मीन मुहैया कराने का काम ग्राम प्रधान और सचिव करते हैं।इसके लिए ग्राम सभा मे बाकायादा प्रधान और सचिव द्वारा मीटिंग बुलाई जाती है जिसके बाद गाँव वासियों की संस्तुति के बाद सर्वसम्मत से आंगनबाड़ी के भवन निर्माण का प्रस्ताव पास किया जाता है। लेक़िन ज्यादातर जगहों पर हो रहे भवन निर्माण में ग्राम प्रधान व सचिव मिलकर मनमाने तरीक़े से प्रस्ताव पास कर देते हैं और फ़िर कार्यदाई संस्था ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा उपलब्ध कराई गई जगह पर भवन निर्माण कर रही है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मसाल जुलूस निकाल किया विरोध प्रदर्शन..पुरानी पेंशन बहाली की माँग!

ताज़ा मामला मलवां विकास खण्ड के ग्राम पंचायत चूरामन खेड़ा मजरे नंदौली का है।नन्दौली ग्राम के रहने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव मनमाने तरीक़े आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बन रहे भवन को नन्दौली की जगह चूरामन ग्राम पंचायत के एक अन्य मजरे रसूलपुर गाँव मे बनवा रहे हैं।जबकि आगंनवाड़ी केंद्र का प्रस्ताव नन्दौली गाँव के लिए हुआ था।

ये भी पढ़े-इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शेयर कर दी इतनी हॉट तस्वीरें कि बढ़ गई फैन्स के दिलों की धड़कनें..!

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट आए नन्दौली गाँव के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित एक शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव ने मनमाने तरीके गाँव वालों से एक सादे कागज़ में अंगूठे का निशान लेकर नन्दौली की जगह रसूलपुर गाँव में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का प्रस्ताव पास करा लिया है।जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वह इसके विरोध में एसडीएम से शिकायत करने आए हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान दबंग किस्म का है इस लिए वह हर काम मनमाने तरीके से करता है।
उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने रसूलपुर गाँव मे हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण को तत्काल प्रभाव से रुकवाने की गुहार लगाई है।

07 Aug 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us