Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दोपहर से गुम हुए बच्चे का तालाब में मिला शव-परिजनों में मचा कोहराम.!

फतेहपुर:दोपहर से गुम हुए बच्चे का तालाब में मिला शव-परिजनों में मचा कोहराम.!
फाइल फोटो प्रियांश

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव मे तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई..जिसके चलते पूरे गाँव में कोहराम मच गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर:माँ अपने दो साल के बेटे के शव को कलेजे से लगाए रो रही थी,चूँकि जरा सी लापरवाही से उसने अपने कलेजे के टुकड़े को खो दिया था, बच्चे की मौत से पूरे गाँव मे कोहराम मचा हुआ है।

ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव का है जहां आज दोपहर क़रीब 11 बजे से ओमप्रकाश मौर्या का दो वर्षीय पुत्र प्रियांश अचानक घर से बाहर खेलते खेलते निकल गया,जब काफ़ी देर तक बच्चा घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पास पड़ोस में बच्चे की खोज शुरू कर दी जब बच्चा काफ़ी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला तो गाँव की मस्जिद व मंदिर से बच्चे की गुमसुदगी का ऐलान पूरे गाँव मे किया गया।

बच्चे की गुम होने की सूचना पर पूरे गाँव के लोगों ने परिजनों के साथ खोजबीन शुरू कर दी लेकिन काफ़ी समय तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका।इसके बाद गाँव वालों ने गुम हुए बच्चे के घर के पीछे बने तालाब में जाल डालकर खोज शुरू की।जिसके बाद बच्चे का शव तालाब में तैरता हुआ मिला।शव मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया औऱ माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश के दो पुत्र थे जिनमें से बड़ा बेटा क़रीब 4 वर्ष का औऱ मृत हुआ छोटा बेटा क़रीब दो साल का था।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us