Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बेक़ाबू हुई क्रेन का शिकार हुए मजदूर-एक की मौत तीन की हालत गम्भीर..!

फतेहपुर:बेक़ाबू हुई क्रेन का शिकार हुए मजदूर-एक की मौत तीन की हालत गम्भीर..!
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण

मजदूरी कर वापस अपने अपने घरों को लौट रहे मजदूरों को एक बेक़ाबू हुई क्रेन मशीन ने कुचल दिया..जिसमें एक मजदूर की मौक़े पर ही मौत हो गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: मौत..!एक ऐसी मेहमान जो कभी भी किसी वक़्त बे रोक टोक चली आती है,उसे जरूरत होती है तो बस एक बहाने की, किसी को क्या पता कि वो आज अपने घर न पहुंचकर,ख़ुदा के घर पहुंचने वाला है।


ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ के समीप बांदा साग़र रोड में स्थित पार्थ ढ़ाबा के समीप बहुआ क़स्बे से शनिवार मजदूरी कर वापस करीब शाम साढ़े 6 बजे लौट रहे साइकिल सवार चार मजदूर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसमें रामतीर्थ(35) पुत्र मोती की मौके पर ही मौत हो गई औऱ गजराज(63),मन्ना लाल(35),और नयन सिंह(30) घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामतीर्थ अपने साथियों गजराज औऱ मन्ना के साथ बहुआ से मजदूरी कर वापस अपने गांव गंगाईपार थाना ललौली वापस आ रहा था,तभी बांदा की तरफ़ से आ रही एक क्रेन मशीन आचनक बेकाबू हो गई औऱ जब तक किसी को कुछ समझ आता तब तक क्रेन मशीन की चपेट में आने से रामतीर्थ की मौके पर मौत हो गई औऱ तीन लोग घायल हो गए।मौक़े पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us