Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:गंगा स्नान करने जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत-कई घायल।

फ़तेहपुर:गंगा स्नान करने जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत-कई घायल।
दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी

फ़तेहपुर के असनी गंगा घाट में स्नान करने जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए..पढ़े युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: जीवन और मृत्यु एक अटल सत्य है कहते हैं ईश्वर के लिखे विधि विधान को कोई नहीं मिटा सकता क्योंकि इंसान की सोच विधाता की परिकल्पना से परे है। ऐसी ही एक घटना शनिवार दोपहर को जिले में घटित हुई जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई।

मामला जिले के हुसेनगंज थाना का है बताया जा रहा है कि दोपहर फ़तेहपुर से असनी गंगा घाट में स्नान करने जा रहे नौ लोग टाटा सफारी में सवार थे तभी सात मील चौराहे के पहले एक साईकल सवाल व्यक्ति को बचाने के कारण तेज़ रफ़्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।आस पास के लोगों ने किसी तरह उन लोगों को निकला जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के डॉ सचान ने बताया कि कुल नौ लोग यहां लाए गए थे जिसमें से एक व्यक्ति सीताराम द्विवेदी की मौके में ही मौत हो गई थी।छः लोगों को कानपुर के लिए रैफर कर दिया गया है।जबकि एक महिला उर्मिला देवी की कानपुर जाते समय मृत्यु हो गई हैं। बांकी का इलाज किया जा रहा है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे का शिकार हुए लोगों की सूची...

1-माधुरी दीक्षित(65) पति ह्रदय नारायन निवासी शादीपुर फ़तेहपुर,

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

2-दीवांग कुमार(15)पुत्र हीरालाल निवासी चितिसापुर थाना हुसेनगंज

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

3-कैलाश तिवारी(20)पुत्र जगदीश तिवारी निवासी तिंदवारी बांदा

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

4-बाबू(16)पुत्र रामसूरत निवासी जगतपुर थाना हुसेनगंज

5-मुन्नी देवी(60)पति अयोध्या प्रसाद निवासी गंगानगर फतेहपुर,

6-उर्मिला(60)पति सीताराम द्विवेदी निवासी गंगानगर फतेहपुर(मृतक)

7-राखी(20)पुत्री विष्णुदत्त निवासी गंगानगर फतेहपुर

8-प्रमिला दीक्षित(35)पति सज्जन दीक्षित निवासी अशोक नगर फतेहपुर

9-सीताराम द्विवेदी(75)पुत्र सूरजदीन निवासी गंगा नगर फतेहपुर(मृतक)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us