फर्रुखाबाद:सभी थानों में हुआ महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ..!
मिशन शक्ति अभियान के क्रम में शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..
फर्रुखाबाद:सीएम योगी के निर्देश पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के संकल्प को लेकर शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ।Farrukhabad news


इन,डेक्स पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।जिसके चलते शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाएं अपनी बात आसानी से रख सकें।अब तक देखा गया है कि शिकायत लेकर आने वाली महिलाएं पुरुष पुलिस कर्मियों के सामने अपनी बात ठीक से नहीं रख पाती थी।जिसके चलते सही कार्रवाई भी नहीं हो पाती थी।शुक्रवार को जिले के सभी थानों में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।Farrukhabad women help deshk

थाना मऊदरवाजा में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया।कोतवाली कायमगंज में विधायक अमर सिंह खटीक ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।शहर कोतवाली में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।Farrukhabad police news
इसी तरह शमशाबाद थाना अध्यक्ष आरके रावत व नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र विजय कुमार गुप्ता की मौजूदगी में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने महिला डेस्क,का शुभारंभ किया।थाना नवाबगंज में थाना प्रभारी पूनम जादौन की मौजूदगी में सीओ सोहराब आलम ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।अन्य थानों में भी राजपत्रित अधिकारी और जन प्रतिनिधियों नें हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।
