Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bareilly Crime: युवक के माथे पर औजार से गोद डाला जय भोलेनाथ, फिर हुआ ये

Bareilly Crime: युवक के माथे पर औजार से गोद डाला जय भोलेनाथ, फिर हुआ ये
बरेली में क्रूरता की हद पार, फोटो साभार सोशल मीडिया

Bareilly Crime: बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले युवक के रिश्तेदार पर आरोप है कि उसने नुकीले औजार से युवक के माथे पर जय भोलेनाथ गोद डाला. इस दौरान क्षेत्र में हड़कम्प मच गया. खास बात यह रही कि जिसने यह वारदात की वह उसी के समुदाय का ही था.


हाईलाइट्स

  • बरेली में क्रूरता की हद, पारिवारिक युवक के माथे को औजार से गोद डाला
  • औजार से माथे पर जय भोलेनाथ गोद डाला, चीखता रहा युवक
  • माहौल बिगड़ते बचा, पुलिस को दी सूचना

Bareilly henious crime : बरेली में अजीबोग़रीब तरह की एक युवक ने दूसरे युवक के साथ ऐसी हरकत कर डाली. जिससे माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बच गया. जब सच्चाई सामने आई तो सभी दंग रह गए. फिलहाल वह युवक कौन था जिसने ऐसी हरकत की . और ऐसा क्या किया कि माहौल खराब होते बचा.आपको विस्तार से बताते हैं.

 

ममेरे भाई ने मानसिक विक्षिप्त भाई  के माथे को गोद डाला

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक शादाब ने अपने परिवारिक भाई दानिश के माथे को गर्म औजार से जय भोलेनाथ लिखा गोद डाला, दानिश मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर परिजनों ने हंगामा किया. बाद में जब पता चला कि यह हरकत उसी के भाई शादाब ने की है तो मामले को ठंडा करने में जुट गए.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

माहौल बिगड़ने लगा तभी सच्चाई आई सामने

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

रिश्ते में दानिश शादाब का ममेरा भाई लगता है. बताया जा रहा कि शादाब ने अपने मानसिक विक्षिप्त भाई के माथे पर औजार से जय भोलेनाथ गोद डाला. इस दौरान दानिश चीख पड़ा, रोता बिलखता दानिश घर पहुंचा ,जहां क्षेत्र के लोगों ने पहले कुछ ऐसा समझा कि यह कार्य दूसरे समुदाय के युवक द्वारा जानबूझकर किया गया.  हकीकत सामने आई कि यह घटना उसके भाई ने ही की है तो सभी शांत हो गए. अन्यथा माहौल बिगड़ सकता था. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

पहले की शिकायत बाद में समझौता

परिजनों ने हालांकि प्रेमनगर थाने में शिकायत की है , जिसमे आरोपित शादाब को हिरासत में ले लिया गया. कुछ देर बाद परिजनों ने समझौते के लिए कहा, जिसके बाद समझौता करा दिया गया.फिलहाल इस तरह का माहौल बिगाड़ने का खुद उन्हीं के समुदाय के युवक ने क्यो किया इसकी जांच की जा रही है.

 

 

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us