Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:भाजपा विधायक के पति की गुंडागर्दी-प्रशासन के सामने ही जड़े तहसीलदार को थप्पड़।

बहराइच जिले की नानपारा सीट से भाजपा की विधायक माधुरी वर्मा के पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने नानपार

बहराइच:कभी गुंडों मवालियों को यूपी छोड़ कर चले जाने की नसीहत देने वाले सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अब अपने ही पार्टी की विधायक के पति की गुंडागर्दी पर क्या कहेंगे।  ताजा मामला बहराइच जिले की नानपारा सीट से विधायक माधुरी वर्मा के पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा की सरेआम गुंडागर्दी का है। शुक्रवार दोपहर दिलीप वर्मा अपने कुछ गुर्गों के साथ नानपारा तहसील पहुँचता है,और नानपारा तहसीलदार मधुसूदन लाल आर्या के ऊपर किसी बात को लेकर गुस्सा हो जाता है,औऱ तहसीलदार से बात करते करते दिलीप वर्मा का गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वह तहसीलदार को उसके चैम्बर में ही जमकर पीट देता है,इस घटना के बाद गुस्साए तहसील कर्मचारियों ने आरोपी विधायक पति के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला दिया औऱ गिरफ्तारी की माँग को लेकर अड़ गए हैं, उधर सत्ता के मद में चूर भाजपा विधायक का पति भी अपने समर्थकों सहित कोतवाली में धरने में बैठ गया औऱ अपनी तरफ़ से तहसीलदार के खिलाफ मुकदमे की माँग को लेकर अड़ा रहा इस दौरान आरोपी भाजपा विधायक पति व उसके समर्थकों ने कोतवाल के साथ भी झड़प करने की कोशिश की।

आप को बता दे कि आरोपी भाजपा विधायक पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई मामलों में जेल की हवा भी खा चुका है,अब देखने वाली बात होगी योगी आदित्यनाथ अपने इस रसूख़दार गुंडे नेता के ऊपर क्या कार्यवाही करती है या सिर्फ़ सत्ता के बोल बचन तक ही सीमित रहती है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us