Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Tala News: ताले की नगरी अलीगढ़ से दुनिया का सबसे विशाल ताला पहुंचा अयोध्या नगरी ! देखने वालों का लगा तांता

Ayodhya Tala News: ताले की नगरी अलीगढ़ से दुनिया का सबसे विशाल ताला पहुंचा अयोध्या नगरी ! देखने वालों का लगा तांता
अलीगढ़ से अनोखा ताला पहुंचा अयोध्या, फोटो साभार सोशल मीडिया

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran pratistha) को लेकर अयोध्या में हर कोई बढ़चढ़कर सहभागिता दिखा रहा है. दुनिया भर से उपहार (Gifts) पहुंच रहे हैं. अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. हर कोई तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. इसी कड़ी में ताले (Lock) के लिए मशहूर अलीगढ़ (Aligarh) जिले से 400 किलोग्राम का विश्व का सबसे बड़ा ताला अयोध्या (Ayodhya) पहुंचा. विशाल ताले को देखने की लोगों में होड़ मची रही. ताला और चाभी दोनों ही मन्दिर ट्रस्ट को सौंप दिया गया.

अलीगढ़ से अयोध्या पहुंचा अनोखा विशाल ताला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला (Aligarh) जो तालों के लिए मशहूर (Famous Of Lock) है. कहा जाता है यहां के तालों की बात ही अलग है. यहां रहने वाले ताला कारोबारी ने अयोध्या के लिए एक विशेष ताला (Special Lock) बनाया. जिसका वजन 400 किलोग्राम है. शनिवार को इस विशाल ताले को अयोध्या (Ayodhya) लाया गया. जब यह अद्भुत और विशाल ताला (Vishal Lock) रामनगरी पहुंचा तो मौजूद हर शख्श उस ताले को निहारता ही रहा. दरअसल इतना बड़ा ताला आजतक किसी ने नहीं देखा. ताला ट्रक से पहुंचते ही देखने वालों का तांता लग गया. हर कोई ताले के साथ सेल्फी और फोटो खींचने में मशगूल रहा. इस दौरान रामभक्तों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए.

किसने बनाया ये अनोखा ताला

इस विशाल ताले को अलीगढ़ (Aligarh) निवासी ताला कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुक्मणि शर्मा ने बनाया है. इस ताले को बनाने (Make Lock) में करीब 6 माह का समय लगा है. इस ताले की अगर लंबाई और चौड़ाई की बात करें तो 6 फीट 2 इंच लंबा जबकि  2 फीट साढ़े 9 इंच चौड़ा है. इस ताले को बनाने में 65 किलोग्राम पीतल का प्रयोग किया गया है. चाभी भी बड़ी खास है तीन फीट चार इंच लंबी करीब 30 किलोग्राम की है. करीब 5 लाख रुपये का खर्च आया है.

सत्यप्रकाश शर्मा का था सपना

ताला कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा की बीते 12 दिसम्बर को मौत हो गयी थी, उनका सपना था सबसे बड़ा ताला बनाना जिसे फिर पत्नी रुकमणी व उनके बेटे महेश ने पूरा किया. यह ताला राम मंदिर में लगेगा फिलहाल इस ताले को ट्रस्ट को सौप दिया गया है. सभी लोग इस विशाल ताले की झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए. हर कोई इस विशेष ताले की तस्वीर खींचता रहा. हालांकि इतना बड़ा ताला किस जगह पर लगेगा तो यह मंदिर ट्रस्ट (Mandir Trust) वाले ही बता सकेंगे.

 

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us